पानीपत ड्राफ्ट प्लान 2041 को लेकर विभागों के अधिकारी सोमवार तक दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्ति है: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया
जिला लेवल कमेटी की बैठक सम्पन्न
BOL PANIPAT,7 अगस्त। जिला सचिवालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 2041 के ड्राफ्ट प्लान को लेकर यह बैठक आयोजित की गई है। इसमें जिन विभागों को आपत्ति है वो सोमवार तक अपनी विभाग से जुड़ी आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं उसके बाद एक बैठक डीपीसी की आयोजित की जाएगी जिसमें ड्राफ्ट प्लान 2041 का अंतिम रूप प्रदान किया जाएगा।
इस मौके पर उपायुक्त ने बिजली विभाग, वन विभाग और सिंचाई विभाग और कई अन्य विभागों के अधिकारियों से ड्राफ्ट प्लान 2041 को लेकर बातचीत भी कि व सुझाव भी मांगे। उपायुक्त ने कहा कि विभाग अध्यक्ष ड्राफ्ट प्लान 2041 को लेकर अपनी आपत्तियां शीघ्र दर्ज कराए। सभी अधिकारियों को ड्राफ्ट प्लान 2041 के नक्शे भी सर्कुलेट किए गए हैं ताकि किसी को कोई भी आपत्ति नजर आती है तो वह उसे पर मंथन करके जानकारी दे सकते हैं। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज यादव, एसडीएम मनदीप सिंह, ईओ देवेंद्र शर्मा, डीएसपी सतीश वत्स, डीडीपीओ राजेश शर्मा, जी एन रोडवेज विक्रम कंबोज, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता किरण बहल, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, डीएसओ धीरेन्द्र हुड्डा,डीएफओ विजय लक्ष्मी ,आरओ भूपेंद्र चहल आदि मौजूद रहे।

Comments