मत्स्य पालन में आय की अपार संभावनाएं
BOL PANIPAT , 28 दिसंबर। मत्स्य अधिकारी मदन मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि मत्स्य पालन की ओर जिले के किसानों का लगातार रूझान बढ़ रहा है। राज्य व केंद्र सरकार की योजनाएं भी किसानों को मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। अनेक किसानों ने इस व्यवसाय को अपना कर मत्स्य पालन का कार्य प्रारंभ किया हुआ है। किसानों के लिए यह व्यवसाय लगातार आय का जरीया बनता जा रहा है। इस व्यवसाय में आमदनी की अपार संभावनाएं हैं।
उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन को लेकर जिले के 120 किसानों ने मत्स्य पालन का प्रशिक्षण पाकर मत्स्य पालन का कार्य प्रारंभ किया है। उन्होंने बताया कि 27 किसानों ने मछली पकडऩे के लिए विभाग की योजनाओं के तहत जाल का अनुदान प्राप्त किया है। तीन के करीब किसानों को आई बोक्स के साथ साइकिल उपलब्ध कराये गये हैं ताकि वे मछली के विक्रय का कार्य सुविधाजनत तरीके से कर सकें।
मत्स्य अधिकारी ने बताया कि जिले के 4 किसानों को 4 मोटर साईकिल उपलब्ध कराई ताकि वे दूर दराज के क्षेत्र में जाकर मछली के बेचने का कार्य कर सकें। चार के करीब किसानों को आईस बोक्स के साथ तिपहियां भी विभाग की तरफ से उपलब्ध कराये गये हैं ताकि वे ग्रामीण क्षेत्र में जाकर इस कार्य को कर सकें।

Comments