मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाला आरोपी काबू. चोरीशुदा 7 मोबाइल फोन बरामद
BOL PANIPAT : 29 दिसम्बर 2022, पसीना रोड पर करीब 25 दिन पहले मोबाइल दुकान में सेधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को सीआईए टू पुलिस की टीम ने अनाज मंडी रोड पर धर्मकाटे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रमेश पुत्र दयानंद निवासी हाडवा पिल्लूखेड़ा जीन्द के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया की उनकी टीम बुधवार को गश्त के दौरान जीटी रोड अनाज मंडी कट के पास मोजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की अनाज मंडी रोड पर धर्मकाटे के पास संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचा रमेश पुत्र दयानंद निवासी हाडवा पिल्लूखेड़ा जीन्द के रूप में बताते हुए करीब 25 दिन पहले रात के समय पसीना मोड पर एक मोबाइल की दुकान में सेधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में खेरूल पुत्र अब्दुल निवासी अशोक ग्राम फुलवाडी मालदा पश्चिम बंगाल हाल संदीप कालोनी डाडोला रोड पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में खेरूल पुत्र अब्दुल निवासी अशोक ग्राम फुलवाडी मालदा पश्चिम बंगाल हाल संदीप कालोनी डाडोला रोड पानीपत ने शिकायत देकर बताया था की उसने पसीना रोड पर मोबाइल की दुकान हुई है। 3 दिसम्बर की रात अज्ञात चोर दुकान से 16 मोबाइल फोन व पर्स चोरी कर ले गए। पर्स में 8 हजार रूपए व जरूरी कागजात थे। खेरूल की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत थाना औदयोगिक सेक्टर 29 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पूछताछ में आरोपी रमेश से खुलाशा हुआ उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए मोबाइल दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी चोरीशुदा मोबाइल फोन को बेचने के लिए बुधवार को ग्राहक की तलाश में अनाज मंडी रोड पर धर्म काटे के पास घूम रहा था। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने चोरीशुदा 8 हजार रूपए खाने पीने में खर्च कर दिये । बचे चोरीशुदा 7 मोबाइल फोन आरोपी के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी रमेश को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments