Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


उपायुक्त सुशील सारवान ने काला आम्ब का दौरा कर जायजा लिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 12, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 12 जनवरी। उपायुक्त सुशील सारवान ने शनिवार 14 जनवरी को स्थानीय काला आम्ब पर आयोजित शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को काला आम्ब का दौरा कर जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल महामहिम बण्डारु दत्तात्रेय बतौर मुख्यअतिथि भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में महराष्टï्र से अनेक विशिष्ठï अतिथियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे। यह कार्यक्रम जयदीप फांउडेशन ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम वीरेन्द्र ढुल, डीआरओ राजकुमार भौरिया, जयदीप फांउडेशन ट्रस्ट के राष्टï्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटिल, बीडीपीओ रितु लाठर व नायब तहसीलदार इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments