Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


सरकार के एक साल पूरा होने पर जिला स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी : डीसी 

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 13, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 13 अक्टूबर। डीसी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि हरियाणा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर 17 अक्टूबर को जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। इस कड़ी में राज्यस्तरीय कार्यक्रम सोनीपत में आयोजित किया जाएगा, इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होगे।              

          डीसी डॉक्टर वीरेंद्र दहिया ने बताया कि सरकार के एक साल पूरा होने पर जिला स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में आयुष्मान भारत योजना, पीएम सूर्य घर योजना, स्वनिधी योजना, सेल्फ हेल्प ग्रुप सदस्य, उज्जवला योजना, विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी और लाडो लक्ष्मी योजना, सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह प्रदर्शनी जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर लगाई जाएगी।

Comments