चहुंमुखी विकास के लिए हर जनप्रतिनिधि करें सरकार का सहयोग – संजय भाटिया
BOL PANIPAT : 14 जनवरी। लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने शनिवार को जिले के जलालपूर प्रथम गांव में एक जनप्रतिनिधि सम्मलेन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान सनोली व बपोली ब्लॉक के अनेकों नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों ने फूल मालाओं से सांसद का स्वागत किया। इस दौरान सांसद संजय भाटिया ने सभी जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में चहुंमुखी विकास के लिए आप सब भी मिलकर सरकार का सहयोग करें ताकि अपने क्षेत्र का विकास और भी तेजी से हो सकें।
उन्होंने कहा कि आज हिंदुस्तान देश में हर नागरिक लोकतंत्र की दृष्टि से स्वतंत्र रूप से अपना जीवन यापन कर रहा है। सांसद ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में समान रुप से विकास कार्य कर रही हैं। केन्द्र सरकार ने धारा 370 को हटाकर बड़ा काम किया हैं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारत देश सबसे शक्तिशाली देश बनकर उभरा है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी, आप सब लोगों ने मिलकर सरकार का सहयोग करना है। इस अवसर पर भाजपा पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विधु रावल,सनोली ब्लॉक पंचायत समिति के चेयरमैन सुनील फोर सहित विभिन्न गांवों के सरपंच व पंचायत समिति के सदस्य मौजूद रहें।

Comments