Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


लापरवाही से गाड़ी चलाकर खड़ी बाइक में टक्कर मारने बाद युवक से मारपीट कर फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 17, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :17 जनवरी 2023, राधा स्वामी सत्संग भवन के पास चौक के नजदीक फॉर्च्युनर गाड़ी को लापरवाही से चलाकर खड़ी बाइक में टक्कर मारने बाद युवक की पिटाई व फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले पांचो आरोपियों को थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान विनोद पुत्र विजेंद्र निवासी विकाश नगर, निखिल पुत्र संजीव निवासी सेक्टर 13/17, शिवम पुत्र उमेश निवासी कृष्णपुरा, मनीष पुत्र तेजराम निवासी सेक्टर 6 व विवेक पुत्र सुनील निवासी सेक्टर 11 पानीपत के रूप में हुई।

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की एक फॉर्च्युनर गाड़ी व छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस टीम ने पांचो आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि थाना सेक्टर 13/17 में सागर पुत्र हरिराम निवासी खेड़ी दहिया सोनीपत हाल टीडीआई पानीपत ने शिकायत देकर बताया था की वह 15 जनवरी रविवार की साय करीब 6 बजे अपनी बुलेट बाइक से राधा स्वामी सत्संग से थोड़ा आगे चौक पर किसी काम से आया था। वह बाइक को खड़ी कर साइड में खड़ा था। तभी एक फॉर्च्युनर गाड़ी का ड्राइवर अंसल की और से गाड़ी को लापवाही से चलाता हुआ आया और उसकी बाइक में टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद फॉर्च्युनर को थोड़ा आगे रोक कर उसमे से 5/6 लड़के एक साथ उतरे। उसने लड़को से कहा की उसकी बाइक को टक्कर क्यो मारी। तभी उन सभी लड़कों ने उसके साथ मारपीट की। वह अपने मोबाइल से उनके फोटो उतारने लगा तो उनमे से एक लड़के ने मोबाइल फोन छीन लिया। भीड़ को इक्कठी होती देख सभी आरोपी उसका मोबाइल फोन लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी से भाग गए। उसने गाड़ी का नंबर देख लिया था। सागर की शिकायत पर गाड़ी सवार आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 279,323,379बी,427,506 के तहत थाना सेक्टर 13/17 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments