Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


आगामी नवसंवत्सर 2080 वर्ष के आने वाले व्रत पर्व और त्यौहारों के लिए सर्वसम्मत पर्वसूची का निर्माण किया गया।

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at January 30, 2023 Tags: , ,

BOL PANIPAT : आज श्री सनातन धर्म संगठन के तत्वाधान में श्री प0 विजय वशिष्ठ जी की अध्यक्षता में ब्राह्मण सम्मेलन हुआ जिसमें आगामी नवसंवत्सर 2080 वर्ष के आने वाले व्रत पर्व और त्यौहारों के लिए सर्वसम्मत पर्वसूची का निर्माण किया गया। आचार्य डॉ महेन्द्र शर्मा ‘महेश’ ने  आमन्त्रित नगर के विद्वान ब्राह्मणों के समक्ष पर्वसूची का प्रारूप रखा और कहा कि श्री सनातन धर्म की सर्वोच्च ज्योतिषपीठाधीश्वर अनन्त श्री विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य श्री स्वामी निश्चलानंद जी महाराज श्री के निर्देशानुसार पञ्चाङ्ग तिथियों  आदि के नियम अनुसार  श्री सनातन धर्म संगठन पानीपत 1978 ई0 से पर्व सूची का निर्माण करता आ रहा है। वर्षभर के समस्त व्रत पर्व  विधिवत शास्त्रसम्मत चर्चा के पश्चात पञ्चाङ्ग समस्त नियमनानुसार जय जय कार से पारित हुए। श्री युधिष्ठिर शर्मा ने कहा कि संगठन विश्व भर में सनातन धर्म की एकता के लिये पर्वसूची के माध्यम से राष्ट्रीय अखण्डता के लिये मुख्य भूमिका का निर्वहन कर रहा है। इस ब्राह्मण सम्मेलन में सर्वश्री प0 दाऊजी महाराज प0 युधिष्ठिर शर्मा आचार्य प0 जय भगवान शर्मा प0 वेद गोस्वामी प0 श्रीपाल शर्मा प0 देवमुनि शास्त्री प0 प्रेम गोस्वामी प0 उमेश सन्दल, प0 गोस्वामी किशोर प0 राम प्रकाश पराशर प0 हरीश गोस्वामी, प0 अशोक शर्मा, प0 रमेश शास्त्री प0 मनीष शास्त्री, प0 श्याम सुन्दर प0 वेद प्रकाश शास्त्री, प0 नवलकिशोर प0 सतनारायण शर्मा प0 सुरेश वशिष्ठ प0 आकाश पराशर  प0 राम प्रकाश पाराशर प0 हिमांशु भरद्वाज प0 जीतेन्द्र शास्त्री आदि मुख्य ब्राह्मण उपस्थित थे। श्री सनातन धर्म संगठन पानीपत के सर्वश्री कृष्ण रेवड़ी महासचिव युद्धवीर रेवड़ी  वेद शर्मा कृष्ण चुघ राम नारायण रावल सुभाष गुलाटी सतीश गुप्ता तरुण गांधी कृष्ण गोपाल सेठी कैलाश लूथरा मदन डुडेजा आदि आदि समस्त पदाधिकारियों ने भाग लिया। संगठन के अध्यक्ष श्रीकृष्ण रेवड़ी ने प0 विजय वशिष्ठ डॉ महेन्द्र शर्मा श्री मदन डुडेजा को स्मृति चिन्ह एवं शाल ओढ़ा कर अभिनन्दित किया। अन्त में सभाध्यक्ष प0 विजय वशिष्ठ ने सभी ब्राह्मणों के योगदान की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया।
पिंगल नवसंवत्सर आरम्भ    22 मार्च
बसन्त नवरात्र प्रारम्भ 22 मार्च
श्री दुर्गाष्टमी              29 मार्च
श्री राम नवमी            30 मार्च
भगवान महावीर ज0  4 अप्रैल
श्री हनुमान जयन्ती     6 अप्रैल
वैशाखी                     14 अप्रैल
परशुराम ज0 अक्षय तृतीया 22 अप्रैल
निर्जला एकादशी व्रत   31 मई
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 20 जून
गुरु पूर्णिमा व्यास पूजा 3 जुलाई
गो0 तुलसीदास ज0   23 अगस्त
रक्षाबंधन                 30 अगस्त
श्री कृष्ण जन्माष्टमी  6 सितम्बर
श्री राधाष्टमी          23 सितम्बर
शरद नवरात्र प्रारम्भ महाराज अग्रसेन जयन्ती       15 अक्टूबर
श्री दुर्गाष्टमी           22 अक्टूबर
दशहरा विजय दशमी 24 अक्टूबर
शरद पूर्णिमा भगवान वाल्मीकि जयन्ती                  28 अक्टूबर
श्री हनुमान जयन्ती   11 नवम्बर
दीपावली                 12 नवम्बर
गुरु नानक देव ज0    27 नवम्बर
श्री गीता जयन्ती      22 दिसम्बर
श्री गणेश संकट चतुर्थी 29 जनवरी 2024
गुरु रविदास जयंती  24 फरवरी
महाशिवरात्रि            8 मार्च
होली                        25 मार्च

Comments