दशहरा कमेटी रजि. सनौली रोड की जनरल मीटिंग में दशहरा पर्व की तैयारियों के लिए विस्तार से चर्चा की गई.
– सेवादारों को ड्यूटियां सौंपी गई. मेला ग्राउण्ड में हुआ भूमि पूजन का कार्यक्रम
– इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई 100 फीट होगी: प्रधान रमेश माटा
BOL PANIPAT : (14 सितम्बर) दशहरा कमेटी रजि. सनौली रोड की एक जनरल मीटिंग हुडा सेक्टर स्थित श्री रघुनाथ धाम में प्रधान रमेश माटा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी दशहरा पर्व की तैयारियों के लिए विस्तार से चर्चा की गई तथा सेवादारों को ड्यूटियां सौंपी गई।
सर्वप्रथम मित्तल मैगा माल के साथ मेला ग्राउण्ड में भूमि पूजन का कार्यक्रम हुआ जिसमें विधिवत रूप से भूमि पूजन कर आगामी दशहरा उत्सव के सफलता पूर्वक होने के लिए प्रार्थना की गई। तत्पश्चात श्री रघुनाथ धाम में सभी सदस्यों की बैठक हुई जिसकी शुरूआत हनुमान चालीसा के पावन पाठ से हुई। तत्पश्चात दशहरा कमेटी में तीन नए युवा सदस्य जितेश बांगा, सुनील लखीना और विनय आहुजा को शामिल किया गया। प्रधान ने उन सभी का स्वागत पटका पहनाकर किया। दशहरा कमेटी के वरिष्ठ सदस्य वेद बांगा, कैलाश नारंग, हिमांशु बांगा, दैवेन्द्र रेवड़ी, चिमन सेठी, पंकज आहुजा ने भी दशहरा पर्व को और अधिक कुशलता पूर्वक मनाने के लिए अपने विचार रखे। प्रधान रमेश माटा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार दशहरा पर्व में पावन सान्निध्य गीता मनीषी परम पूज्य स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज एवं हरिद्वार जगन्नाथ धाम आश्रम से महन्त श्री अरूणदास जी महाराज जी का होगा। इस बार दशहरा उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त महोदय वीरेन्द्र दहिया, एस.पी. भूपेन्द्र सिंह, केबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज, महापौर कोमल सैनी, पूर्व सांसद संजय भाटिया, ओ.पी माटा, कमल अग्रवाल, चन्द्रशेखर शर्मा, समाजसेेवी होंगे।

रमेश माटा ने दशहरा उत्सव के प्रमुख बिन्दुओं के बारे में बताते हुए कहा कि इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई 100 फीट होगी। रावण दहन से पहले सामूहिक पावन हनुमान चालीसा का पाठ एवं रंगारंग आकर्षक आतिशबाजी रावण परिवार के पुतलों से निकलेगी। इस बार चाकचौबंद सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड, एम्बुलैंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का प्रबंध किया गया है। संस्था के रजिस्ट्रेशन के लिए मन्दिर श्री रघुनाथ धाम सैक्टर 25, कृष्णा मंदिर वार्ड नं. 11, वधवा हैण्डलूम हाउस श्री राम मंदिर गली वार्ड नं 7, नगीना हैण्डलूम, लऊ वाले गुरूद्वारे के सामने गली में सनौली रोड पर व्यवस्था की गई है। प्रधान माटा ने बताया कि दशहरा स्थल पर प्रवेश द्वार से लेकर घेरे तक के गलियारे को रामसेतु की थीम पर सजाया जाएगा। जिसमें रावण परिवार के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को लंकापुरी में आने का अहसास होगा। इस अवसर पर सभी युवा सदस्यों ने आगे बढ़चढ़ कर सेवाओं में अपनी भागीदारी के लिए अपना नाम लिखवाया। इस अवसर पर प्रीतम गुलाटी, अशोक नारंग, डा. रमेश चुघ, विरेन्द्र सोनी, तिलक राज छाबड़ा, पुरूषोत्तम शर्मा, हरबंस लाल अरोड़ा, शाम सुन्दर बतरा, अमित तनेजा, चूनी लाल चुघ, बसंत रामदेव, युद्धवीर रेवड़ी, चरणजीत ढींगड़ा, जयदयाल तनेजा, किशन शर्मा, लीला कृष्ण भाटिया, किशोर अरोड़ा, रविन्द्र शर्मा, योगेन्द्र मोंगिया, मुकेश गांधी, कृष्ण वधवा, हेमन्त लखीना, भूषण लखीना, चरणदास सेठी, सुरेन्द्र जुनेजा, महेन्द्र पसरीचा, जवाहर जुनेजा, दीनानाथ, सूरज बरेजा, विजय चौधरी, स्वप्निल जुनेजा, प्रतीक जुनेजा, सागर रेवड़ी, तरूण धमीजा, मोहित आहुजा, कपिल महेन्द्रु, अमित रामदेव, रोहित अग्घी, हरीश मक्कड़, जतिन नारंग, विनीत कत्याल, गोविन्द रेवड़ी, सोनू बतरा, भारत अरोड़ा, दीपक मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।

Comments