निर्धारित समय पर भेजने होंगे प्रायोगिक विषयों के अंक: उपायुक्त
देरी करने पर लगेगा जुर्माना: उपायुक्त
BOL PANIPAT , 8 फरवरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा संचालित की जाने वाली सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) वार्षिक परीक्षा फरवरी-मार्च-2023 की आंतरिक व बाहया प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक ऑनलाईन भेजने की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी(शैक्षिक) परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 15 फरवरी तक संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि स बंधित विद्यालय प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक 17 फरवरी तक बोर्ड की अधिकारिक वैबसाईट पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपनी लॉगइन आईडी व पासवर्ड का उपयोग करते हुए ऑनलाईन भेजना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने बताया कि जो विद्यालय प्रायोगिक विषयों की परीक्षाओं के अंक निर्धारित तिथि तक ऑनलाईन नही भेजते हैं, तो ऐसे विद्यालय को 500 रूपये प्रति परीक्षार्थी व अधिकतम 50 हजार रूपये जुर्माना लगया जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्बंधित विद्यालय मुखिया समय रहते बोर्ड की साईट पर अंक अपलोड करना सुनिश्चित करें। अंतिम तिथि उपरान्त किसी भी विद्यालय के प्रतिवेदन पर कोई विचार नही किया जाएगा, जिसके लिए स बंधित विद्यालय मुखिया स्वयं जि मेवार होंगे।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जिन विद्यालयों के परीक्षार्थियों का चयन राज्य, राष्ट्रीय व अन्र्तराष्ट्रीय स्तर के खेलों में हुआ है तथा ऐसे परीक्षार्थी परीक्षाओं की निर्धारित तिथियों में किसी विषय व विषयों की परीक्षाओं में अपीयर नही हो सकते हैं, तो स बंधित विद्यालय मुखिया ऐसे परीक्षार्थियों की सूची साक्ष्यों सहित बोर्ड कार्यालय में परीक्षाओं से दस दिन पहले उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। ताकि पुन: परीक्षाएं आयोजित करवाने बारे मामला समय रहते प्रस्तुत किया जा सके।

Comments