Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


फसल खराब होने पर किसान अब सीधे ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज करवाएंगे शिकायत: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 11, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 11 फरवरी। डीसी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक फसल खराब होने पर किसान अपनी शिकायत लेकर कृषि विभाग कार्यालयों में पंहुचता था। वहीं क्षेत्र की स्पेशल गिरदावरी भी करवाई जाती थी। परन्तु अब सरकार ने फैसला लिया है कि जिस किसान के खेत में नुकसान हुआ है और वह पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवाता है तो उसकी गिरदावरी करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि किसान की प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से फसल खराब होने पर उसे मेरी फसल-मेरा ब्यौरा की तर्ज पर ही ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवानी होगी। इससे किसान को राहत मिलेगी। जिसके आधार पर विभाग द्वारा गिरदावरी उपरान्त किसान को मुवाअजा दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत भी मुवाअजा सिर्फ उन्हीं किसानों को प्राप्त होगा जिन्होंने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण किया हुआ है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के लागू होने से किसानों को अब कार्यालयों के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे बल्कि ऑनलाईन तरीके से ही वह पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेगा।

Comments