Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


पांच दिवसीय यूथ रैडक्रास ट्रैनिंग कैम्प में योग का महत्व, सड़क सुरक्षा नियमों, बर्जुगों की देखभाल, महिला उत्थान, शक्तिकरण आदि विषयों बारे 120 से अधिक प्रतिभागियों को किया जा रहा है जागरूक : सचिव गौरव राम करण।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 24, 2026 Tags: , , , , , ,

यूथ रैडक्रास शिविर में प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों जागरूकता बारे दिलवाई शपथः-ट्रैफिक पुलिस सहायक उप निरीक्षक कर्मबीर शर्मा।

नैतिक मूल्यों व ध्यान को जीवन में शामिल करना जरूरीः- सनातन धर्म कालेज प्राचार्या डा0 अनुपम अरोड़ा।

BOL PANIPAT , 24 फ़रवरी। उपायुक्त एंव प्रधान, जिला रैडक्रास सोसाईटी डा0 वीरेंद्र कुमार दहिया के कुशल मार्गदर्शन व उपाध्यक्ष्य, भारतीय रैडक्रास सोसाईटी अंकुश मिगलानी से प्राप्त निर्देशानुसार 23 फरवरी से 27 फरवरी तक यूथ रैडक्रास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सनातन धर्म महाविद्यालय, पानीपत के प्रांगण में किया जा रहा है। जिसमें जिला पानीपत के विभिन्न् कालेजों से 120 से अधिक प्रातिभागी भाग ले रहे है।सचिव रैडक्रास गौरव रामकरण ने बताया कि यूथ रैडक्रास प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्राचार्य डा0 अनुपम  अरोड़ा ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत  की। अतिथिगण का स्वागत हरमेश चन्द, शिविर निदेशक एंव जिला प्रशिक्षण अधिकारी, रैडक्रास पानीपत तथा अन्य प्रतिभागियां ने पुष्पगुच्छ देकर व फूल मालाओं से किया। विशिष्ट अतिथि द्वारा रैडक्रास का झंडा फहराया गया व सलामी दी गई।विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डा0 अनुपम अरोड़ा ने प्रतिभागियों को जागरूक करते हुये कहा कि हमें जब भी जहां भी कुछ अच्छा सीखने को मिले तो सीखना चाहिये। उन्होनें प्रतिभागियों को नैतिक मूल्यों व ध्यान के महत्व के बारे में समझाया। अपने सम्बोधन में प्रतिभागियों को बर्जुगों के प्रति आदर व सम्मान से पेश आने व उनके साथ समय व्यतीत करने पर बल दिया। उन्होनें कहा कि हम भागदोड़ की जिंदगी में अपने माता-पिता व बड़े बर्जुगाों का सम्मान करना भूल जाते है और जब तब याद आता देर हो चुकी होती है। माता-पिता की कीमत एक बिना मां-बाप का बच्चा अच्छी तरह से जानता है। बड़े बर्जुग धरती पर उस परमात्मा का दूसरा रूप है। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
विशेष आमंत्रित योग विशेषज्ञ बलवान कौशिक द्वारा प्रतिभागियों को योगा व मेडिटेशन के तरीकों व फायदों बारे विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि आज की तनाव भरी जिंदगी में योग से छुटकारा पाया जा सकता है। हमें अपने जीवन में योग को प्रतिदिन शामिल करना चाहिये, जिसे प्रतिभागियों ने बहुत सराहा। आयुष विभाग पानीपत से योग विशेषज्ञ नीलिमा पाल ने प्रतिभागियों को योग की विभिन्न आयामों विशेषकर पूर्ण आयाम, भ्रामरी प्रणायाम, अनुलोम विलोम, ध्यान व हास्य विधियों का प्रैक्टिल करवाया। जिसका प्रतिभागियों ने खूब सराहा और आश्वासन दिया कि वह योग व मैडिटेशन को अपने जीवन में शामिल करेंगें। आर.सी.आई.टी., रेड क्रॉस निदेशक डा0 सोनू सिंह ने प्रतिभागियों को मोबाईल की उपयोग व दुरुपयोग बारे अवगत कराते हुए कहा कि मोबाईल का प्रयोग आज समय की जरूरत है परंतु हमें इसका आदि नहीं होना चाहिये। हमें मोबाइल पर निर्भर ना होकर, इसका प्रयोग केवल अपनी जरूरत के हिसाब से करना चाहिये।शिविर निदेशक हरमेंश चन्द ने जिला रैडक्रास सोसाईटी एंव सैंटजाॅन एम्बुलैंस एसोसियेशन द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों बारे जानकारी दी। उन्होनें प्रतिभागियां को बताया कि वह रैडक्रास के साथ स्ंवयसवेक के तौर पर व रैडक्रास, सैटजाॅन, अस्पताल कल्याण सीमित की सदस्यता ग्रहण करके समाज सेवा से जुड़ सकते है। डा0 राकेश गर्ग, यूथ रैडक्रास कांउसलर ने बच्चों को भ्रम की स्थिति में पैदा होने वाले हालतों व उनसे बचने के उपायों बारे बहुत ही संजीदा जानकारी प्रदान की।अन्त में शिविर निदेशक व अन्य काउंसलर ने आये हुये अतिथिगण का धन्यवाद किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सभी प्रतिभागियों ने शिविर में दी गई ज्ञानवर्धक जानकारी की प्रशंसा की। इस अवसर पर रेडक्रॉस के स्टाफ सदस्य अमित कुमार, प्रवक्ता कला भारद्वाज, सोनिया शर्मा, बिग्रेड ऑफिसर प्रदीप सहित विभिन्न कॉलेजों से आये यूथ रेडक्रॉस काउंसलर डा0 पूजा रानी, खुशबू, मंजली, मदन लाल, प्रदीप, किरण देवी, सुमन वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Comments