Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


शगुन योजना के लिए विवाहित जोड़े का पंजीकरण जरूरी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 13, 2023 Tags: , , , ,

बेटी की शादी पर पात्र व्यक्ति जरूर लें सहायता राशि लाभ

BOL PANIPAT , 13 फरवरी। डीसी सुशील सारवान ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सरकार द्वारा कल्याण विभाग के माध्यम से गरीब व बेसहारा परिवारों को उनकी बेटी की शादी के लिए मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है ताकि गरीब व बेसहारा परिवारों के सिर से बेटी की शादी पर होने वाले आर्थिक बोझ को कम किया जा सके।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों का विवाह पंजीकरण करवाने के उपरांत ही दिया जाएगा, जिसके लिए विवाहित जोड़े की शादी का ई-दिशा पोर्टल पर पंजीकरण होना आवश्यक है। डीसी ने बताया कि जो पात्र लाभार्थियों परिवार मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना ा लाभ लेना चाहते हैं, वे अपनी बेटी की शादी के 6 महीने पूरे होने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करवाएं। पंजीकरण होने के पश्चात ही विवाहित कन्या के माता-पिता  को मुख्यमंत्री विवाह शगुन याजना के तहत अनुदान दिया जाएगा।

अनुसूचित एवं विमुक्त जाति के परिवार को लाभ स्वरूप मिलेगी 71 हजार की राशि

डीसी सुशील सारवान ने बताया कि अनुसूचित एवं विमुक्त जाति का परिवार बी.पी.एल. सूची में है तो मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के अंतर्गत 71 हजार रूपए का लाभ मिलेगा। सभी वर्गों की विधवा महिलाएं, बेसहारा महिला, अनाथ बच्चे, बी.पी.एल. सूची में है या उनकी आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है तो उनको इस योजना में 51 हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा।
बी.पी.एल. सूची मे सामान्य या पिछड़ा वर्ग के परिवार को 31 हजार रूपए का अनुदान मिलेगा। इसी तरह अनुसूचित वर्ग या विमुक्त जाति का परिवार बी.पी.एल. सूची में नहीं है और जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है, उनको 31 हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा।
विवाहित युगल 40 प्रतिशत या इससे ज्यादा दिव्यांग है तो उन्हें  51 हजार रुपए और पति-पत्नी में एक जन 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांग है तो उसको 31 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Comments