Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


मैनेजमैंट में इग्नू ने शुरू किए नए प्रवेश पाठ्यक्रम

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE EDUCATIONAL , at January 29, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 29 जनवरी : इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ. धर्म पाल ने बताया की इग्नू ने जनवरी 2023 सत्र से मैनेजमैंट में चार नए परास्नातक डिप्लोमा कार्यक्रम शुरू किए हैं। जो वित्तीय प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पी. जी. डी. आई. एफ. एम., विपणन प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पी. जी. डी. आई. एम. एम. । मानव संसाधन प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पी. जी. डी.आई. एच. आर. एम. एवं संचालन प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पी. जी. डी. आई. ओ. एम. हैं। कार्यक्रमों के बारे में उन्होंने संक्षेप में जानकारी देते हुए बताया कि पी. जी. डी. आई. एफ. एम. कार्यक्रम में प्रबंधकों के लिए लेखांकन, चालू धनराशि का प्रबंधन, बीमा सेवाओं का प्रबंधन । पी. जी. डी. आई. एम. एम. कार्यक्रम में प्रबंधन कार्य और संगठनात्मक प्रक्रियाएं, उपभोक्ता व्यवहार, अंतर्राष्ट्रीय विपणन पी. जी. डी. आई. एच. आर. एम. कार्यक्रम में औद्योगिक और रोजगार संबंध, संगठनात्मक गतिशीलता, संगठनों में परिवर्तन का प्रबंधन । पी. जी. डी. आई. ओ. एम. कार्यक्रम में संचालन प्रबंधन, रसद और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, सामग्री प्रबंधन आदि विषयों को पढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो भी छात्र प्रबंधन सम्बंधित क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं उन्हें अवश्य ही इन कार्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहिए। इग्नू के सत्र जनवरी 2023 हेतु प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक छात्र इग्नू की बैवसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

Comments