Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


सब्जी एक्सपो में हाईटैक तरीके से सब्जी उगाने व बागवानी में पारंगत होंगे किसान: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 15, 2023 Tags: , , , ,

नौंवा दो दिवसीय सब्जी एक्सपो 23 व 24 फरवरी को घरौंडा में होगा आयोजित

BOL PANIPAT ,15 फरवरी। हरियाणा के उद्यान विभाग की ओर से किसानों को हाईटैक तरीके से सब्जी उगाने व बागवानी के प्रति जागरूक करने के उदे्श्य से नौंवा दो दिवसीय सब्जी एक्सपो 23 व 24 फरवरी को करनाल जिले के घरौंडा स्थित सब्जी उत्कृष्ठता केन्द्र में आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए जिले के किसानों को आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। सब्जी एक्सपो में भाग लेने के लिए किसान मौके पर ही पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस एक्सपो में किसानों को तकनीकी स्तर, प्रदर्शनी एवं भ्रमण के साथ-साथ उन्नत किस्म के बीजों, कृषि यंत्र व बागवानी से जुड़ी प्रदर्शनी के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर प्रगतिशील किसानों के सब्जी बीजों, कृषि यंत्र व बागवानी से जुड़ी फर्माे की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि हरियाणा के उद्यान विभाग की तरफ से आयोजित होने वाले इस सब्जी एक्सपो में प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मंत्री जे.पी. दलाल बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगे। सब्जी एक्सपो में किसानों को बागवानी की विभिन्न हाईटैक तकनीकों की जानकारी भी दी जाएगी।

सर्वश्रेष्ठ सब्जी उत्पादक किसानों को किया जाएगा पुरस्कृत

उपायुक्त ने बताया कि सब्जी एक्सपो में सर्वश्रेष्ठ सब्जी उत्पादक किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ सब्जी उत्पादक   किसान अपना आवेदन 17 फरवरी तक जिला बागवानी अधिकारी के कार्यालय में भिजवा सकते हैं। सब्जी एक्सपो में शामिल होने वाले किसानों को उद्यान विभाग की ओर से आधुनिक तरीके से बागवानी करने बारे जागरूक किया जाएगा।

Comments