Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


खेलों इन्डिया लघु केन्द्र योजना के तहत आवेदन 15 मार्च तक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 12, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 12 मार्च : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खेलों इण्डिया योजना के अंतर्गत जमीनी स्तर पर खेलों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए महत्वपूर्ण खेलों इण्डिया लघु केन्द्र योजना प्रारंभ की गई है। इन प्रशिक्षण केन्द्रों का संचालन करने हेतु पैरा चैंपियन खिलाड़ियों से खेलों इण्डिया लघु केन्द्र स्थापित करने के लिए भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आवेदन पत्र मांगे गए हैं।
जिला खेल अधिकारी कुलदीप रेढू ने बताया कि जिले के जो पैरा खिलाड़ी खेल इण्डिया लघु केन्द्रित होते हैं, योजना के प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित करना चाहते हैं। वे जिला खेल कार्यालय पानीपत शिवाजी स्टेडियम में संपर्क करके 15 मार्च तक अपना आवेदन जमा करवा सकता हैं, ताकि आवेदन पत्र खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, हरियाणा को सिफारिश हेतु भेजे जा सकें।

Comments