Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


परिवार पहचान पत्र संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए नई पहल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 17, 2023 Tags: , , , ,

परिवार पहचान पत्र संबंधी मामलों के समाधान के लिए ब्लॉक व एम.सी. स्तर नियुक्त किए मैनेजर : ए.डी.सी.

BOL PANIPAT , 17 फरवरी। हरियाणा सरकार के नागरिक संसाधन सूचना विभाग(क्रिड) ने परिवार पहचान पत्र (पी.पी.पी.) में किसी प्रकार के संशोधन के लिए ब्लॉक व एम.सी. स्तर पर जोनल सिटीजन रिसोर्स इंफोर्मेशन मेनेजर(जेडक्रिम) नियुक्त किए हैं। ए.डी.सी. वीना हुड्डïा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलावासी इन जेडक्रिम से पी.पी.पी. में आय के संशोधन, चिरायु हरियाणा, राशन कार्ड संबंधी मामलों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि नागरिक अपनी समस्या के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की बजाए ब्लॉक स्तर पर खंड कार्यालय एवं एम.सी.स्तर पर अंत्योदय  केन्द्र में जेडक्रिम के माध्यम से समाधान पा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए नागरिक अपने घर के समीप अटल  सेवा केन्द्र- सी.एस.सी. के माध्यम से सुधार के लिए भी अपना आवेदन कर सकते हैं। नागरिक संसाधन सूचना विभाग(क्रिड) की एस.ओ.पी. के अनुसार ही पहचान पत्र में किसी भी परिवार की आय का आंकलन किया जाता है। जेडक्रिम, सी.एस.सी., लोकल ऑपरेटर्स व सरल केन्द्रों पर परिवार पहचान पत्र से जुड़े कार्यों को लेकर किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। इसके लिए नागरिकों को क्रिड की ओर से निशुल्क सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है।

Comments