Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


फसल की गिरदावरी की पड़ताल के लिए डीसी ने किया विभिन्न गांवों का दौरा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 7, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 7 सितंबर। उपायुक्त सुशील सारवान ने बुधवार को गिरदावरी की पड़ताल के लिए मडलौडा तहसील के ऊटला, भालसी, मडलौडा, वैसर, भण्डारी, लुहारी तथा इसराना तहसील के कालखा, ब्रहामण माजरा, नौल्था और पानीपत तहसील के हड़ताडी, महराना, डाहर, बुढशाम आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त ने उपरोक्त गांवों की गिरदावरी की पड़ताल की और राजस्व विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों, कानूनगो एवं पटवारियों को निर्देश दिए कि वे गिरदावरी से सम्बंधित कार्य मौके पर जाकर करना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने सीजरा, जमाबंदी एवं टेबलेट के माध्यम से गिरदावरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि फसलों की गिरदावरी करना एक अहम कार्य है, इसलिए सम्बंधित कर्मचारी एवं अधिकारी इसमें किसी भी तरह की कौताही ना करें। फसल खरीफ व रबी के दौरान सम्बंधित पटवारी द्वारा गिरदावरी का कार्य किया जाता है। इसके पश्चात कानूनगो, तहसीलदार, एसडीएम, उपायुक्त एवं आयुक्त द्वारा गिरदावरी की पड़ताल की जाती है। इस दौरान लुहारी गांव के ग्रामीणों द्वारा गन्दे पानी की निकासी को लेकर समस्या रखने पर उपायुक्त ने उन्हें जल्द की समाधान का भरोसा दिया और मौके पर ही सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम वीरेन्द्र ढूल, तहसीलदार प्यारे लाल, नायब तहसीलदार सोरभ शर्मा, सदर कानूनगो सुरेन्द्र कुमार, पटवारी कुलदीप हुड्डा व प्रवीन कुण्डु सहित सभी सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments