Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


उपायुक्त ने ब्राह्मण माजरा गांव के कोला वाला तालाब का किया निरीक्षण

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 15, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 15 जून। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत जनसंवाद की श्रृंखला में ब्राह्मण माजरा गांव के कोला वाला तालाब का उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने करीब साढ़े 7 एकड़ में फैले  तालाब का गंदा पानी निकालने व उसका जीर्णोद्धार करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। इस मौके पर उपायुक्त ने पंप चलवा कर गंदे पानी की निकासी की शुरुआत की। इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, एसडीएम वीरेंद्र कुमार ढुल, सीटीएम राजेश सोनी के अलावा अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Comments