Friday, October 23, 2026
Newspaper and Magzine


भ्रष्ट अधिकारियों का भ्रष्टाचार का भूत उतारने के लिए किया हनुमान चालीसा का पाठ

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at February 21, 2023 Tags: , , , ,

भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने और सैकड़ों करोड़ के घोटाले को दबाने का प्रयास करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों का भ्रष्टाचार का भूत उतारने के लिए किया गया हनुमान चालीसा का पाठ: स्वामी

BOL PANIPAT ( 21 फरवरी. ) डीटीपी विभाग के अधिकारियों द्वारा अंसल एपीआई में हुए सैकड़ों करोड़ के घोटालों की शिकायत देकर थक चुके सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा डीटीपी विभाग में पंडित पुराण चंद जी महाराज के सानिध्य में 11 ब्राह्मणों के साथ मिलकर भ्रष्ट अधिकारियों का भ्रष्टाचार का भूत उतारने और उनकी सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया
कार्यक्रम के आयोजक जोगिंदर स्वामी पूर्व जिला पार्षद एवं प्रधान जन आवाज सोसाइटी ने कहा कि लगातार दो साल से अंसल एपीआई पानीपत में सरकार का करोड़ों रुपए का टैक्स चोरी करते बिना प्लानिंग ही यूडीलैंड जो केवल हरियाली के लिए छोड़ी जानी होती है उसकी अंसल मालिकों उसके मैनेजर सरदार तेजिंदर पाल सिंह डीटीपी विभाग के अधिकारियों तहसीलदार और भू माफियाओं ने सांठगांठ के तहत कौड़ियों के भाव खरीद कर मोटी धन वसूली की इसके साथ साथ जनहित के लिए छोड़ी गई टैक्सी स्टैंड सरकारी गोहर पार्क यहां तक की हुड्डा विभाग की भी काफी जमीन को इन लोगों द्वारा बेचकर उसमें अवैध भवन तक बनवा दिए गए
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और डीटीपी विभाग गरीब लोगों के छोटे-छोटे मकानों को तोड़ने के लिए हर समय कमर कसे रहता है लेकिन यहां पर इतना बड़ा घोटाला और अवैध तरीके से बनाए गए इन भवनों को छेड़ा तक नहीं जाना इनकी उनकी मंशा पर सवालिया निशान खड़े करता है उन्होंने कहा कि जिले के बड़े अधिकारी से लेकर कंट्री एंड टाउन प्लानिंग विभाग चंडीगढ़ के बड़े अधिकारियों के साथ अंसल के मैनेजर की सांठगांठ है और कई अधिकारियों को इसके द्वारा बेनामी संपत्ति भी दी गई है जिसके चलते सैकड़ों करोड़ के घोटाले पर पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है
उन्होंने कहा कि अंसल मालिक द्वारा हजारों करोड़ का जमीनों और बैंकों के साथ घोटाला किया गया इतना बड़ा घोटाला करने के बाद भी उसको आसानी से दिवालिया घोषित कर दिया गया इस घोटाले में जिन लोगों को जेल के अंदर होना चाहिए था पांचवा विदेश भागने की फिराक में है उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से अगर यह कंपनियां भागती रही तो आने वाले समय में देश का हाल पाकिस्तान और श्रीलंका जैसा हो जाएगा और हमारे बच्चे दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर होंगे उन्होंने हैरानी प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी खुद को एक ईमानदार नेता कहते हैं और उन्हीं के विभाग में हजारों करोड़ का घोटाला हो रहा है जिसकी शिकायतों के बावजूद भी कोई कार्यवाही ना होना अपने आप में ही एक हैरानी का विषय है उन्होंने कहा कि जब तक विभाग इन अवैध भवनों पर कार्रवाई नहीं करता अवैध तरीके से की गई रजिस्ट्रीयों को को रद्द नहीं किया जाता और इस भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर आपराधिक मामला दर्ज नहीं होता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा
इस अवसर पर रणजीत भोला, सरदार कवलजीत सिंह, डीपी ग्रोवर, सोनू पंडित, प्रदीप भराड़ा , ,प्रमोद पाल , सरदार बलबीर सिंह , अजय राणा, सरदार हरबेल सिंह मक्कड़, सतीश शर्मा , रविंद्र भौरिया , योगेश मुटनेजा , काला, दिलबाग सिंह, मनोज कुमार , सुभाष भराड़ा, रोहतास अहलावत , बलवान जागलान, आशीष राठी, अशोक बल्ला अशोक भोला , कुलदीप शर्मा, नरेश गुप्ता, सुरेश अग्रवाल सहित काफी लोग उपस्थित थे

Comments