साइबर राहगीरी कार्यक्रम के तहत पानीपत पुलिस ने साइबर अपराधों की जानकारी देकर जागरूक किया.
1 मार्च 2023, साइबर राहगीरी कार्यक्रम के तहत पानीपत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों, स्कूल व कॉलेज में विद्यार्थियों व आमजन को साइबर अपराधों की जानकारी देकर जागरूक किया. पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा बुधवार को साइबर राहगीरी कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर व स्कूल, कॉलेज में विद्यार्थियों व आमजन को साइबर अपराध व साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 के बारें में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान साइबर जागरूक्ता की जानकारी से अंकित 1200 पंपलेट भी पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा वितरित किये गए।
जिला में साइबर क्राइम जागरूक्ता अभियान के नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक संदीप ने बताया कि आज के समय में साइबर अपराध चरम पर है। तकनीक के इस युग में जितनी तेजी से डिजिटल लेन देन को बढ़ावा मिला है उतनी ही तेजी से ठगी के नए-नए तरिके सामने आ रहे हैं। खुद को ठगों से बचाने के लिए सबसे जरूरी जागरूकता व सतर्कता है। किसी भी अज्ञात नंबर से प्राप्त हुए लिंक को ना खोले और किसी भी फोन कॉल, संदेश, ईमेल इत्यादि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ सांझा ना करे। साइबर ठगों के निशाने पर हर वह आदमी है, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ा है। फिर चाहे वह इंटरनेट मीडिया हो या फिर इंटरनेट बैंकिंग।
-इंटरनेट व सोशल वेबसाइटों का प्रयोग करते समय बरते विशेष सावधानी;
उन्होंने बताया कि अक्सर इंटरनेट यूजर को ऐसे ईमेल और मैसेज आते रहते हैं, जिन पर अनजान लिंक मौजूद होते हैं। ऐसे मे हमें इन ईमेल और मैसेज से सावधान रहना चाहिए और हमें इन ईमेल और मैसेज मे मौजूद अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक नहीं करना चाहिए। कभी भी किसी भी वेबसाइट को विजिट करते समय सबसे पहले एचटीटीपीएस पर ध्यान देना चाहिए। अगर वेबसाइट के लिंक में एचटीटीपीएस के बजाय एचटीटीपी हैं तो हमें ऐसे वेबसाइट पर नहीं जाना चाहिए और अनजान वेबसाइट पर हमें भूलकर भी लॉगिन नहीं करना चाहिए। जागरूकता ही साइबर अपराध से बचने का बेहतर उपाय है। अपने संगे संबंधि व साथियों को भी जानकारी देकर जागरूक करें।
इन तमाम सावधानियों के बावजूद अगर आप साइबर अपराध के शिकार हो जाते हैं। तो तत्काल साइबर क्राइम टोल फ्री क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 या डायल 112 पर इसकी शिकायत करें या भारत सरकार के साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से जिसका URL- https://cybercrime.gov.in है पर शिकायत करें। नजदीकी थाने में साइबर हेल्प डेस्क या साइबर क्राइम थाना पर भी शिकायत कर सकते हैं। वारदात घटीत होते ही तत्काल शिकायत करने पर ठगी की गई धनराशि वापस हो सकती है।
पुलिस टीमों द्वारा निम्न स्थानों पर जागरूक किया गया
पानीपत, बस स्टेंड के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे, टोल प्लाजा के नजदीक, लघु सचिवालय परिसर, रेलवे स्टेशन परिसर, देवी मंदिर के पास, सेक्टर 13/17 में हेलीपैड पर, मित्तल मैगा माल के पास, समालखा में फ्लाई ओवर पुल के नीचे, बापौली व मतलौडा अनाज मंडी में, सेक्टर 29 व पुराना औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरियों में लोगों को जागरूक करने के साथ ही डॉ एमकेके स्कूल मॉडल टाउन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनौली, एनसी मेडिकल कॉलेज इसराना में छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम की जानकारी देकर जागरूक किया।

Comments