Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


एनएसएस कैंप के तीसरे दिन जन सेवा की. 2 घंटे श्रमदान का कार्यक्रम चलाया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 6, 2023 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित आईबी पीजी महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट द्वारा खोतपूरा गांव में सात दिवसीय स्पेशल कैंप “आत्मनिर्भर भारत स्वस्थ भारत और सुदृढ़ भारत” के तीसरे दिन का आयोजन किया गया । प्रातः कालीन सत्र में स्वयं सेवक सागर और हिमांशु ने सभी स्वयं सेवकों को योगा और मेडिटेशन करवाया गया । प्रात: कालीन सत्र में कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने एनएसएस कैंप में शिरकत की और बच्चों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने यह कहा कि व्यक्तित्व विकास का नाम ही एनएसएस है । सभी विद्यार्थियों को अपने पाठ्यक्रम के साथ-साथ सामुदायिक सेवा का भी हिस्सा बनना चाहिए। उसके पश्चात गांव खोतपुरा में पूरे गांव में स्वयंसेवकों द्वारा साक्षरता अभियान “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ”, “बेटी को प्यार दो बेटे जैसा अधिकार दो” पर रैली निकाली गई। उसके पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने पूरे गांव में घर घर जाकर जो भी अनपढ़ व्यक्ति थे जिनको हस्ताक्षर करना नहीं आता था उनको हस्ताक्षर करने सिखाए। वही गांव खोतपुरा में स्वयंसेवकों ने दादा काला पीर पर जन सेवा की और 2 घंटे श्रमदान का कार्यक्रम चलाया। इस कार्यक्रम में मास्टर महेंद्र सिंह ने सभी स्वयंसेवकों को समाज सेवा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने यह कहा कि एनएसएस ही एक ऐसा जरिया है जिससे हम समाज सेवा से जुड़ सकते हैं। एनएसएस अधिकारी डॉ जोगेश जी ने बताया कि सभी को अक्षर का ज्ञान हो इसीलिए एनएसएस कैंप में साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। साक्षरता का अर्थ होता है शिक्षा की प्राप्ति बिना शिक्षा के जीवन अंधकार के समान हो जाता है जबकि एक शिक्षित व्यक्ति का जीवन ज्ञान के उजाले से हमेशा प्रकाशमान रहता है वह न केवल अपने जीवन में तमाम सुख पा सकता है बल्कि औरों के जीवन में भी खुशियां व आनंद ला सकता है। सायंकालीन सत्र में एन एस एस अधिकारी डॉक्टर जोगेश के द्वारा स्वयं सेवकों को खेलकूद प्रतियोगिता करवाई । उन्होंने यह बताया कि खेलकूद आज के समय में सभी के लिए बहुत जरूरी है जिससे उनका शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है । इस अवसर पर डॉ जोगेश कुमार, प्रोफेसर साक्षी, प्रोफ़ेसर सुमन मलिक आदि उपस्थित रहे ।

Comments