Saturday, September 12, 2026
Newspaper and Magzine


पाइट में बच्‍चों का धमाल. कुर्सी पर बैठे अभिभावक नाचे

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 25, 2022 Tags: , , , , ,

पाइट हुडा के बच्‍चों के लिए हुआ क्‍लास शो. रोबोटिक नृत्‍य ने मन मोहा

BOL PANIPAT : समालखा – कोई चीता बना कोई शेर। किसी ने मनमोहक ड्रेस पहनी तो कोई जोकर की तरह बनकर आया। खूब हंसाया। खुद नाचे और अपने साथ सभी को नचाया। मौका था पाइट हुडा स्‍कूल के क्‍लास शो का। समालखा स्थित इंजीनियरिंग एवं तकनीकी कॉलेज पाइट में यह आयोजन हुआ। पाइट के चेयरमैन हरिओम तायल, पाइट स्‍कूल के चेयरमैन सुरेश तायल, पाइट के वाइस चेयरमैन राकेश तायल, प्रिंसिपल वैशाली अरोड़ा मुख्‍य अतिथि रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्‍वलन के साथ हुआ।
सुरेश तायल ने कहा कि विद्यालय के किसी भी उत्सव के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार करना, विद्यालय की प्रगति में सहयोग देना और अभिभावकों से सम्पर्क स्थापित करना होता है। बच्‍चों ने ही पूरे प्रांगण को अति सुंदर रंगोली व फूलों से सजाया।

विद्यालय के नन्हे बैंड मास्टर्स ने सभी का स्वागत किया। प्रिंसिपल वैशाली अरोड़ा ने विद्यालय की प्रगति पर प्रकाश डाला। फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। नर्सरी के नन्हे-नन्हे बच्चों ने वन्य प्राणियों की सुरक्षा के प्रति सचेत करते हुए ग्रुप एनिमल डांस प्रस्तुत किया। केजी कक्षा के विद्यार्थियों ने दोस्ती के अनमोल रिश्ते को डांस के माध्यम से प्रस्तुत किया। कक्षा एक के विद्यार्थियों ने रोबोटिक नृत्य प्रस्तुत किया। आज के समाज में बुजुर्गों के प्रति दृष्टिकोण को कक्षा एक के विद्यार्थियों ने अपने नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। हरिओम तायल ने कहा कि कल ये ही बच्चे देश के कर्णधार बनेंगे। बच्‍चों को देश पर अपना र्स्‍वस्‍व बलिदान देने वाले शहीदों की कहानियां भी पढ़ानी चाहिए।

Comments