चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 16 मार्च 2023, सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने सनौली रोड बलजीत नगर नाका पर चोरीशुदा बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अक्षित पुत्र जयनारायण निवासी डाबर कालोनी पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी अक्षित को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि सीआईए थ्री की टीम बुधवार को गश्त के दौरान सनौली रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर एमजेआर चौक की ओर से सनौली रोड बलजीत नगर नाका की तरफ आ रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत बलजीत नगर नाका पर पहुंचकर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एमजेआर चौक की ओर से स्पलेंडर बाइक पर एक संदिग्ध किस्म युवक आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने नाके पर बाइक को रूकवाकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अक्षित पुत्र जयनारायण निवासी डाबर कालोनी पानीतप के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक गत फरवरी में कुटानी रोड वार्ड 11 काबुली बाग से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना किला में अहसान निवासी कैराना यूपी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
थाना किला में अहसान पुत्र शमशाद अहमद निवासी कैराना शामली ने शिकायत देकर बताया था कि वह 23 फरवरी को पानीपत में कुटानी रोड वार्ड नंबर 11 में रिश्तेदार से मिलने के लिए यूपी से बाइक पर आया था। रात को उसने रिश्तेदार के घर के बाहर बाइक को खड़ा किया था। अज्ञात चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। अहसान की शिकायत पर थाना किला में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments