Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


खेत से ट्यूबवेल की तार चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार. 3400 रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 5, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 05 अगस्त 2025, सीआईए टू पुलिस टीम ने गांव डाडोला में खेत से बिजली की तार चोरी करने के तीन आरोपियों को सोमवार शाम को सिवाह बस अड्डे के नजदीक से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान महादेव कॉलोनी निवासी रिजवान, आसिफ व जगदीश कॉलोनी निवासी सरफराज के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के तीन युवक सिवाह बस अड्डे के नजदीक पीर बाबा के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान रिजवान पुत्र रफीक, आसिफ पुत्र इरफान निवासी महादेव कॉलोनी व सरफराज पुत्र शमशेर निवासी जगदीश कॉलोनी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने 17 जून की रात डाडौला गांव के खेतों में एक ट्यूबवेल से करीब 75 फुट लंबी बिजली की तार चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में डाडौला निवासी रामचंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी रिजवान ने उक्त वारदात के अतिरिक्त 27 जुलाई को सिवाह बस अड्डा पर बस में चढ रहे एक युवक की जेब से 6 हजार रूपए चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में मनमोहन नगर निवासी सतीश पुत्र ओम प्रकाश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने पुलिस को बताया वह नशा करने के आदी है। तीनों आरोपियों ने चोरी की तार राह चलते अज्ञात कबाड़ी को 5 हजार रूपए में बेचकर कुछ पैसे शराब पार्टी में खर्च कर दिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से बचे 3400 रूपए बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments