गांजा पत्ती के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर नशा सप्लायर को भी गिरफ्तार किया
BOL PANIPAT : 15 सितम्बर 2022, जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की टीम ने 1 किलो 210 ग्राम गांजा पत्ती सहित नशा तस्कर को गिरफ्तार कर आरोपी की निशानदेही पर नशा सप्लायर को भी काबू करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मकसुदीन निवासी हरिहरपुर छपार बिहार व कोशल निवासी मनमोहन नगर हाल किरायेदार बंगाली कालोनी नजदीक कृष्णा गार्डन पानीपत के रूप में हुई।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया बुधवार की साय उनकी एक टीम गश्त के दौरान रिसालू रोड पर कृष्णा गार्डन के पास मोजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि मकसुदीन निवासी हरिहरपुर छपार बिहार मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। मकसुदीन कुछ देर में बंगाली कालोनी गली नंबर 3 से पैदल-पैदल कृष्णा गार्डन की तरफ आएगा। उसके पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत कृष्णा गार्डन के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय बाद पुलिस टीम को बंगाली कालोनी की तरफ से एक युवक हाथ में प्लास्टिक की थेली पकड़े पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा तो टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए मौके पर ही आरोपी को काबू कर पूछताछ की तो आरोपी युवक ने अपनी पहचान मकसूदीन पुत्र कामेश्वर निवासी हरिहरपुर छपार बिहार के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी की थेली की तलाशी ली तो गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद गांजा पत्ती का वजन करने पर 1 किलो 210 ग्राम पाया गया। आरोपी मकसूदीन के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने उक्त गांजा पत्ती गली नंबर 3 बंगाली कालोनी निवासी कौशल से खरीदने बारे स्वीकारा। आरोपी मकसूदीन की निशानदेही पर पुलिस टीम ने नशा सप्लायर आरोपी कौशल को नजदीक कृष्णा गार्डन बंगाली कालोनी से गिरफ्तार किया।
सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments