Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


चोरीशुदा ट्राली खरीदने वाले आरोपी कबाड़ी को यूपी के झिंझाना से गिरफ्तार कर लाई पानीपत पुलिस.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 17, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 मार्च 2023, सीआईए टू पुलिस की टीम ने पानीपत थाना पुराना औदयोगिक क्षेत्र से चोरी हुई ट्राली खरीदने वाले आरोपी को बीती देर साय यूपी के शामली जिला के झिझांना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कादिर पुत्र समशाद निवासी झिझांना शामली यूपी के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद ने बताया कि उनकी टीम ने गत 9 फरवरी को चौटाला रोड पर नाकाबंदी कर आरोपी कामिल पुत्र यामिन निवासी पठेड व मुशर्रफ पुत्र रूकमद्दीन निवासी अकबरपुर सनेहटी शामली यूपी को एक चोरी शुदा ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने ट्रैक्टर व ट्राली जनवरी में थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत भारत गैस गोदाम के पास से चोरी करने बारे स्वीकारा था। चोरी की वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में राम लोचन निवासी गंगाराम कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरीशुदा ट्राली यूपी में कबाड़ी कादिर पुत्र समशाद निवासी झिझांना शामली यूपी को 40 हजार रूपए में बेचकर पैसे खाने पीने में खर्च करने बारे स्वीकारा था। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा ट्रैक्टर बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी कादिर की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम ने गुरूवार को मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देकर यूपी के शामली जिला के झिंझाना से आरोपी कादिर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरीशुदा ट्राली खरीदने बारे स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कबाड़ी की दुकान में उसके हिस्सेदार आजम व बिलाल ने चोरीशुदा ट्राली को आगे कही बेच दिया। गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी कादिर को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। आरोपी आजम व बिलाल को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments