चालक का अपहरण कर केंटर लूटने के मामलें में और एक आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 18 मार्च 2023, सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने सेक्टर 25 ट्रांसपोर्ट नगर से गत दिनों चालक का अपहरण कर केंटर लूटने के मामलें में संलिप्त और एक आरोपी को बीती देर साय गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रविंद्र पुत्र जगदीश निवासी पसीना खुर्द के रूप में हुई।
मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग की एक स्वीफ्ट कार बरामद कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। केंटर चालक से 20 हजार रूपए छीनकर आरोपियों ने उसको समालखा में उतारकर दिया था और पुलिस पकड़ से बचने के लिए केंटर को समालखा में छोड़ कार से फरार हो गए थे।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम ने उक्त वारदात के महज 5 दिन बाद ही 15 फरवरी को न्यू हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 11/12 मोड़ से आरोपी भरत पुत्र रविंद्र निवासी बला करनाल हाल हरि नगर व बलवान पुत्र श्री कृष्ण निवासी हरि नगर पानीपत को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी आरोपी रविंद्र पुत्र जगदीश निवासी पसीना खुर्द व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की एक स्वीफट कार बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद वारदात में संलिप्त फरार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी रविंद्र की धरपकड़ के सीआईए थ्री की टीम उसके संभावित ठीकानों पर लगातार दंबिस दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल कर छुपकर रह रहा था। पुलिस टीम ने शुक्रवार साय मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देकर आरोपी रविंद्र को गांव पसीना खुर्द में अड्डे से काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने साथी आरोपी भरत, बलवान व दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी रविंद्र को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वारदात में संलिप्त फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
थाना चांदनी बाग में रविंद्र पुत्र सुबे सिंह निवासी बखतावरपुर दिल्ली ने शिकायत देकर बताया था कि उसका दिल्ली मछली मार्केट संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में हंसीका नाम से ट्रांसपोर्ट का ऑफिस है। ट्रांसपोर्ट के केंटर नबर DL1MA 9741 पर धर्मेद्र पुत्र दाउ दयाल निवासी बहुरनपुर ऐटा यूपी ड्राइवर तैनात है। ड्राइवर धर्मेद्र 5 फरवरी को केंटर में दिल्ली से सामान लोढ़ कर चंडीगढ़ गया था। वापसी की बुकिंग ना मिलने पर दो दिन केंटर चंडीगढ़ में ही खड़ा रहा। अंबाला से पानीपत की बुकिंग मिलने पर ड्राइवर ने अंबाला मोहड़ा मोहड़ी से केंटर में माल लोढ़ किया। 10 फरवरी को ड्राइवर धर्मेद्र केंटर लेकर पानीपत सेक्टर 25 ट्रांसपोर्ट नगर में पहुंच गया। धर्मेंद्र ने सुबह करीब 7 बजे फोन कर बताया कि 4/5 युवक अपने आप को माल का मालिक बता रहे और उसको गाड़ी में जबरदस्ती ले जा रहे है। इसके बाद ड्राइवर का मोबाइल बंद हो गया। उसने केंटर में लगे जीपीएस की लोकेशन देखी तो गाड़ी समालखा की और जा रही थी। समालखा में जाकर गाड़ी का जीपीएस बंद हो गया। उसने फोन कर इसकी सूचना पानीपत पुलिस को दी। इसके करीब 3 घंटे बाद ड्राइवर धर्मेद्र का फोन आया और उसने बताया कि आरोपी उससे 20 हजार रूपए छीनकर समालखा के पास गाड़ी से उतार कर फरार हो गए। ड्राइवर धर्मेंद्र ने आरोपियों की कार का मार्का स्विफ्ट डिजायर बताया। रविंद्र की शिकायत पर आईपीसी की धारा 365,395 के तहत थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments