Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन अभियान : अवैध रूप से शराब बेचते दो आरोपी अलग अलग स्थान से गिरफ्तार. 98 बोतल अवैध शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 9, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 09 दिसंबर: अपराध व नशे सहित अवैध गतिविधियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पानीपत पुलिस ने सोमवार को अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए अलग अलग स्थान पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 98 बोतल अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के तहत सोमवार को थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की टीम ने मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर अर्जुन नगर में घर के बाहर अवैध रूप से शराब बेचे रहे अर्जुन नगर निवासी राज कुमार पुत्र कैदारनाथ को 389 पव्वे अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी राज कुमार के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
इसी प्रकार थाना ओद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की टीम ने डाडौला रोड पर दुकान के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहे गांव कछिया हरदोई यूपी हाल कर्मबीर कॉलोनी सिवाह निवासी तसलीम पुत्र मेहंदी हसन को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 4 बोतल अवैध अंग्रेजी व देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments