Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


शिवाजी स्टेडियम में 23 मार्च को आयोजित करवायी जाएगी जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE SPORTS , at March 20, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT, 20 मार्च। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप रेढू ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में 23 मार्च 2023 को जिला स्तरीय महिला खेलकूद  प्रतियोगिता  आयोजित करवायी जाएगी। उन्होंने बताया कि ये प्रतियोगिता  अंडर-18 में हैण्डबॉल तथा कब्बडी व वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता अंडर-18 और अप्पर-18 की आयु वर्ग में आयोजित करवायी जाएगी। उन्होंने जिला के शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न स्टेडियमों में तैनात कोचो से आह्वान किया कि जो भी टीम इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती है वे 23 मार्च 2023 प्रात: 9 बजे तक स्थानीय शिवाजी स्टेडियम पानीपत में अपनी टीमों को भेजें।

Comments