ग्राम सचिवों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
BOL PANIPAT , 2 जून। खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में सोमवार को जैव विविधता प्रबंधन समिति (बीएमसी) के पुनर्गठन संबंध में ग्राम सचिवो के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें बापौली खंड के 14 ग्राम सचिव ने भाग लिया। मंगलवार को सनौली खंड में यह प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड के जिला समन्वयक कुलदीप शर्मा ने बताया कि जागरूक और शिक्षित बीएमसी बनाने के लिए ग्राम सचिवों को एक ट्रेनिंग की जरूरत है। जिसे उन्हें ईमानदारी पूर्वक करना चाहिए।
इसमें जैव विविधता अधिनियम, 2002 के अनुसार जिले में जैव विविधता प्रबंधन समितियां गठित कर सकें। इस कमेटी का उद्देश्य पेड़ पौधों व जड़ी बूटियों का संरक्षण करना प्रमुख है।
खंड बापौली के एसईपीओ प्रजान मेहरा ने विश्वास दिलाया की बीएमसी पुनर्गठन के बारे में बताई गई विशेष बातों पर ध्यान दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राकेश कुमार, रामशरण, प्रमोद शर्मा, रोहित, दीपक आदि मौजूद रहें।

Comments