भारतीय हिंदू परम्पराओं के मुताबिक नव वर्ष विक्रम संवत 2080 मनाया.
BOL PANIPAT : 22 मार्च 2023 चैत्र माह प्रथम नवरात्रि बुधवार के दिन एस.डी इंटरनेशनल विद्यालय में भारतीय हिंदू परम्पराओं के मुताबिक नव वर्ष विक्रम संवत 2080 मनाया गया | इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया | इस हवन यज्ञ में एस.डी. सोसाइटी के सेक्रेटरी दिनेश गोयल , अध्यक्ष पवन गर्ग , उपाध्यक्ष श्रवण मित्तल , उमेश अग्रवाल , पवन गोयल , विनोद गुप्ता व एस. डी सोसाइटी के सदस्य गण , प्रधानाचार्या रूचि शर्मा ,समस्त शिक्षक गण , अभिभावक गण व विद्यार्थी उपस्थित रहे | प्रधानाचार्या रूचि शर्मा ने सभी को नव वर्ष व नवरात्रि की शुभकामनाएँ दी और विक्रम संवत् के महत्त्व के बारे में बताया चैत्र ही एक ऐसा माह है जब प्रकृति में वृक्ष व लताएँ पल्लवित और पुष्पित होती है यहीं वजह है कि इस माह से नए हिंदू वर्ष की शुरुआत होती है |

Comments