Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


राजकीय महिला कॉलेज मतलौड़ा के लिए  लगाई जाएं बड़ी बसें- देशवाल

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL Politics , at March 22, 2023 Tags: , , ,

इनसो ने रोड़वेज टीएम पंकज पुनिया को दिया ज्ञापन

BOL PANIPAT :- आज छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के छात्र नेता बलराज देशवाल के नेतृत्व में छात्रों ने राजकीय महिला कॉलेज मतलौड़ा में बड़ी बसे लगवाने की मांग को लेकर रोड़वेज ट्रैफिक मैनेजर पंकज़ पुनिया के नाम ज्ञापन सौंपा।  इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल ने बताया कि राजकीय महिला कॉलेज मतलौड़ा में करीब 50/60 गांवो से छात्राएं पढने के लिए आती हैं  जिनके लिए आने जाने के लिए करीब 10 बसें विभिन्न गांवो के रूटों पर लगाई गई है जो सुबह 8 बजे गांवो से कॉलेज के लिए जाती है और फिर दोपहर को छुट्टी के समय 2.00 बजे कॉलेज से विभिन्न गांवो में  जाती है लेकिन छात्राओं की संख्या ज्यादा होने के कारण छोटी मिनी बस में भीड़ हो जाती है तो छात्राओं को काफी परेशानी होती है। 

इन गांवों में छात्राओं को बड़ी समस्या

इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल ने बताया की कॉलेज जाने के लिए कुराना, अहर चौक, अटावला, आदियाना, सींक, छिछडाना, डुमियाना, उरलाना खुर्द, उरलाना कलां, दरियापुर, छोटा नारा , बड़ा नारा समेत काफी गांवो की छात्राओं को बसों में जगह नहीं मिल पाती क्योकि  छात्राओं की संख्या जयादा है लेकिन बसें मिनी लगाई गई है जिससे बसें पहले गांवों में ही फुल हो जाती है जब अगले अन्य गांवों में बसे जाती है तो छात्राओं को जगह  नहीं मिलती। 

छात्राए होती है लेट

छोटी मिनी बसें कॉलेज में छात्राओं को लाने ले जाने के लिए लगाई गई है लेकिन बसे एक दो पहले गांव में भर जाती है तो अन्य छात्राओं  को बस मे चढ़ने के लिए भी जगह नहीं मिलती। छात्राओ को अन्य प्राइवेट साधनों से अतिरिक्त पैसे देकर कॉलेज तक सफ़र करना पड़ता है जिससे छात्राओं की जेब पर आर्थिक बोझ पड़ता है. छात्राओं को फिर प्राइवेट क्रूजर आदि में सफ़र करना पडता है जो सवारी भरने के लिए खड़े रहते हैं व  समय पर नहीं चलते जिस कारण छात्राऐ समय पर कॉलेज नहीं  पहुंच पाती व  कॉलेज आने मे लेट हो जाती है जिससे उनकी  पढाई प्रभावित होती है

लगाई जाएँ बड़ी बसें

इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल ने बताया कि  इन जिन सभी गांवों में जहाँ छात्राओं को बस नहीं मिल रहीं छोटी मिनी बस होने के कारण इन सभी रुटाे पर बड़ी बसें जल्द से जल्द कॉलेज के लिए लगाई जाएं कई बाऱ छात्राएं बस में भीड़  होने के कारण खिड़की से गिरकर घायल भी हो चुकी है यह छात्राओं के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है छात्राओं को मौत में मुंह डालकर सफर करना पड़ रहा है.

पानीपत से लगाएं बस

इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल ने बताया कि पानीपत से मतलौड़ा राजकीय महिला कॉलेज के लिए अभी तक कोई बस नहीं लगाई गई है इस रूट से भी काफी छात्राएं मतलौडा कॉलेज पढने जाती है तो छात्राओं की इस समस्या को देखते हुए स्पेशल बस पानीपत से मतलौड़ा कॉलेज के लिए लगाई  जाए। 

इस अवसर पर रोनक सिंह, साहिल कादियान, युवराज, राजेश मलिक, दाना खर्ब , टोनी शर्मा, आदित्य वर्मा आदि छात्र मौजूद थे

Comments