Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मोदी की  गारंटी भारत बनेगा 2047 तक विकसित देश : डा अर्चना गुप्ता

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 4, 2024 Tags: ,

BOL PANIPAT, 26 अप्रैल, भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तेजी से विकास कर रहा है।  विकास के साथ साथ विरासत का  संवर्धन भी मोदी ने किया। नए नए आई आई एम,नए नए आई आई टी तथा नए नए एम्स मोदी  ने बनवाए।
ये मोदी की गारंटी है की भारत 2047 तक विकसित देश बनेगा। ये शब्द भाजपा प्रदेश महामंत्री डा अर्चना गुप्ता ने असंध रोड सब्जी मंडी  में दलित बस्ती संपर्क अभियान में मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए कहे।
डा अर्चना गुप्ता ने अपने उद्बोधन में  कांग्रेस तथा इंडी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा की इन्होंने अफवाहों की फैक्ट्री खोल रखी है।कभी आरक्षण खत्म करने की तथा कभी संविधान को खत्म होने की अफवाह फैला रहे है।उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी पहली बार जब चुनाव जीत सांसद बन संसद भवन गए उन्होंने लोकतंत्र के मंदिर की सीढ़ियों को मत्था टेक लोकतंत्र के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की । उन्होंने याद दिलाया कि  प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरी बार भारी बहुमत मिलने पर संविधान को मत्था टेका कर संविधान के प्रति अपनी गहरी आस्था का इजहार किया था। डा अर्चना गुप्ता ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी हर हाल में संविधान की रक्षा करेंगे।
डा अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा की कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देकर संविधान की मूल भावना का कत्ल करना चाहती है।साथ ही बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की भावना का अपमान भी करना  चाह रही है। उन्होंने कहा की पहले दुनिया बोलती थी  भारत  सुनता था।आज भारत इतना मजबूत है की अब भारत बोलता है और दुनिया सुनती है। आज भारत  के माध्यम से विश्व परिपेक्ष में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।  याद दिलाया की किस प्रकार मोदी यमन,रूस यूक्रेन, अफगानिस्तान,इजराइल और अब ईरान संकट से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकाल कर  लाया है।
डा अर्चना गुप्ता ने याद दिलाया की मोदी के नेतृत्व में सुदृढ़ भारत होने का अहसास तब हुआ जब इतिहास में चीन पहली बार उल्टे पैर भागा ।यही नहीं सर्जिकल स्ट्राइक तथा एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान को भी सबक सिखाया। अर्चना गुप्ता ने आगे कहा की विकास के साथ साथ भारत की विरासत को भी मोदी ने संवर्धित किया है ।अरब देशों में मंदिर बनवाने से , भव्य काशी दिव्य काशी बनाना,केदारनाथ  धाम का विकास या महाकाल कॉरिडोर का निर्माण हो ये सब मोदी के सफल, सुदृढ़ और करिश्माई नेतृत्व की वजह से हुआ है।
मोदी ने 550 सालों के संघर्षों के बाद अयोध्या में  राम मंदिर निर्माण का। मार्ग प्रशस्त करवाया तथा प्राण प्रतिष्ठा भी की। मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई। धारा 370 को हटा कर कश्मीर में   तिरंगे की शान को बढ़ाया। साथ ही जम्मू कश्मीर में दलितों भाईयों  के  अधिकार दिलवाए। अर्चना गुप्ता ने कहा की मनोहर लाल ने हरियाणा में ईमानदार तथा स्वच्छ शासन की परंपरा आरंभ की 650 से भी अधिक सेवाओं। को ऑनलाइन कर दिया।
अब घर बैठे लोगो को राशन कार्ड तथा पेंशन आदि सुविधा मिल रही है। बिना खर्ची  पर्ची पात्र लोगों को नौकरी मिल रही है। डा अर्चना गुप्ता ने कहा की जिस प्रकार मोदी के प्रयासों अयोध्या राम मंदिर के साथ भगवान वाल्मीकि का मंदिर बन रहा है।
अयोध्या एयरपोर्ट का नाम भी भगवान वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है उसी प्रकार  मनोहर लाल भी माह पुरुषों को पूरा पूरा मान सम्मान दे रहे है भगवान वाल्मीकि,गुरु रविदास तथा संत कबीर आदि अन्य महापुरुषों की जयंतियां सरकारी तौर पर मनाई जाना तथा कुरुक्षेत्र में गुरु रविदास जी के  मंदिर का शिलान्यास  ये सब कदम महापुरुषों की सम्मान देने वाले है।
डा अर्चना गुप्ता ने आगे कहा की मोदी इस बार तीसरी बार चार सौ से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे फिर देश को विकास के पथ पर तेजी से बढ़ाएंगे साथ ही देश की संस्कृति तथा गौरव को विश्व में स्थापित करेंगे।
उन्होंने ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा प्रत्याशी  मनोहर  लाल भारत की सबसे बड़ी जीत दर्ज करके इस बार नया इतिहास बनयांगे। डा अर्चना गुप्ता ने सभी को राष्ट्रहित में मतदान करने के लिए प्रेरित किया साथ ही आह्वान किया की हम अपने आसपास के लोगो की भी मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करे ताकि लोकतंत्र को मजबूती मिले। कार्यक्रम में पहुंचने पर डा अर्चना गुप्ता का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रविंदर तुषामढ ने कहा कि दलित समाज पूरी ताकत से मोदी मनोहर के साथ खड़ा है।सब एकजुट होकर भाजपा को वोट देंगे तथा मनोहर की सबसे बड़ी जीत में तथा मोदी के 400 पार के लक्ष्य में अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे । कार्यक्रम के संयोजक रोहित बड़ गुजर रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा लोक सभा मीडिया सह संयोजक ईश कुमार राणा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश सचिव प्रसन्नता चांवरिया,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री सुभाष कबीर पंथी  व अनिल खत्री ,मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष संजय चहल,मोर्चे के जिला सचिव रोहित बड़ गुज्जर व जय किशन मोगा,राजू राणा,सतीश एडवोकेट,  ओम प्रकाश बिल्लू बड़ गुज्जर  तथा सौरभ पवार आदि मौजूद रहे 

Comments