बाइक व ई-रिक्शा चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा 5 बाइक व एक ई-रिक्शा बरामद.
BOL PANIPAT : 23 मार्च 2023,पानीपत, पुलिस की एंटी व्हीकल थेप्ट की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को काबू कर आरोपी के कब्जे से चोरी की 5 बाइक व एक ई-रिक्शा बरामद की है। आरोपी की पहचान सचिन पुत्र रणबीर निवासी बुच्चा खेड़ी कैराना शामली यूपी हाल किरायेदार विद्यानंद कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ वह सब्जी मंडी में छोल की रेहड़ी लगाता है। परिवार बड़ा होने के कारण सारे पैसे घर खर्च में लग जाते थे। आरोपी ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने शुरू कर दिया। पानीपत में विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर विद्यानंद कालोनी में अपने किराये के कमरे में छुपाकर खड़ी कर देता था। आरोपी पिछले 6 महिने से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय था। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर विद्यानंद कॉलोनी में उसके किराये कमरे से चोरीशुदा 5 बाइक व एक ई-रिक्शा बरामद कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि बुधवार को उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की संदिग्ध किस्म का एक युवक विद्यानंद कॉलोनी में शिव मंदिर के पास घूम रहा है। जो किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सचिन पुत्र रणबीर निवासी बुच्चा खेड़ी कैराना शामली यूपी हाल किरायेदार विद्यानंद कॉलोनी पानीपत के रूप में बताते हुए करीब दो सप्ताह पहले किला पार्क के बाहर से एक स्पलेंडर बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना किला में राजीव कॉलोनी निवासी आहद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने जिला में विभिन्न स्थाना से बाइक व ई-रिक्शा चोरी की 5 अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वाहन चोरी की उक्त वारदातो बारे थाना किला व थाना चांदनी बाग में मुकदमें दर्ज है।
बाइक व ई-रिक्शा चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा व चोरीशुदा बाइक, ई-रिक्शा बरामद
- आरोपी ने 8 मार्च को किला पार्क के बाहर से राजीव कॉलोनी निवासी आहद की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना किला में आहद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी ने 8 सितम्बर की रात बलजीत नगर में गली नंबर 6 से बलजीत नगर निवासी ताजुद्दीन पुत्र इमामुद्दीन की ई-रिक्शा चोरी की। थाना चांदनी बाग में ताजुद्दीन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी ने 2 मार्च को सेक्टर 25 में इंडो फार्म फैक्टरी के बाहर से गांव रसलापुर निवासी सुरज पुत्र समशेर की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में शमशेर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी ने 11 मार्च को गणेश नगर में फैक्टरी के बाहर से खटीक बस्ती निवासी राकेश पुत्र लखीराम की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थान किला में राकेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी ने 17 मार्च को सेनी कॉलोनी वार्ड 11 में फैक्टरी के बाहर से गांव गढ़ी बेसिक निवासी अकरम पुत्र आबिद की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में अकरम की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी ने करीब एक सप्ताह पहले एक टीवीएस बाइक नलवा कॉलोनी उझा रोड से चोरी की। बरामद चोरीशुदा बाइक के मालिक की पहचान ना होने पर बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया।

Comments