Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


नशा तस्कर गिरफ्तार, 240 ग्राम चरस बरामद, बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहा था

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 13, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 13 फरवरी : एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने पानीपत हरिद्वार बाइपास रोड स्थित सनौली मोड़ फ्लाई ओवर पूल के नीचे एक नशा तस्कर को 240 ग्राम चरस के साथ काबू किया। आरोपी की पहचान गढी बेसिक निवासी जबिर के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी एक टीम वीरवार को गश्त के दौरान छाजपुर अड्डे पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की पानीपत हरिद्वार बाइपास रोड स्थित सनौली मोड़ फ्लाई ओवर पूल के नीचे एक युवक मादक पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सामने खड़ा एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर गांव सनौली की तरफ तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो युवक ने अपनी पहचान जाबिर उर्फ आंधा पुत्र सगीरा निवासी गढी बेसिक के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उनकी पहनी हुई जींस की जेब से काले रंग की पोलोथिन में पैक चरस (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद चरस का वजन करने पर 240 ग्राम पाया गया।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उक्त चरस यूपी के शामली जिले के अलीपुरा गांव में एक युवक से कम कीमत पर खरीदकर लाया था। वीरवार देर साय वह चरस को लेकर बेचने के लिए पानीपत हरिद्वार बाइपास रोड स्थित सनौली मोड़ फ्लाई ओवर पूल के नीचे ग्राहक की फिराक में आया था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद चरस को जब्त कर थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments