Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


एक दूसरे के साथ समय बिताने से ही रिश्ते मजबूत – राजीव परुथी

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 30, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज पीसीसी एकेडमी में एक सेमिनार का आयोजन किया गया।  सेमिनार का विषय था ‘आने वाले समय को किस तरीके से प्रयोग करें’ .   इस अवसर पर पीसीसी एकेडमी के निदेशक राजीव परुथी ने कहा कि स्कूली बच्चों की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं एवं कुछ विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम  भी आ चुका है। अब वह समय है बच्चे को यह जानना है कि वह भविष्य में किस स्कूल में दाखिला ले क्या विषय ले व कहां पर  जाए।  अपने समय का सदुपयोग छात्र  किस तरीके से करें।  इस मौके पर राजीव परुथी ने कहा कि हमें अपने संस्कारों को ध्यान में रखते हुए बच्चों के अंदर रिश्तो की अहमियत को बताना चाहिए।  बच्चों को अपने नाना-नानी,दादा-दादी एवं मामा मामी , के साथ समय ज्यादा बिताना चाहिए ताकि रिश्ते मजबूत हो सकें। बड़े बुजुर्गों के साथ बैठकर बच्चा काफी कुछ सीखेगा।  आज के दौर में बच्चे नाना के घर जाना बंद कर चुके हैं वे अपने जीवन में व्यस्त हो चुके हैं।इसलिए रिश्तेदारों से उनका परिचय ही नहीं हो पाता। वे सिर्फ औपचारिक तौर पर अपने रिश्तेदारों को जानते हैं। इस प्रकार रिश्तो की कदर दिन प्रतिदिन खत्म होती जा रही है।  राजीव परुथी ने बताया कि पुराने समय में बच्चे पहले ही कह देते थे कि पेपर होने के बाद वह बुआ के घर जाएगा या नाना के घर जाएगा परंतु आज बच्चा कहता है कि पेपर खत्म होते ही मुझे फोन चलाना है मुझे मूवी देखनी है एवं मुझे खाने पीने के लिए घूमने जाना है। यह गलत है।  हमें भारतीय संस्कृति को बनाए रखने के लिए आपसी भाईचारा एवं रिश्तेदारों के साथ गहराई से रिश्ता रखने के लिए बच्चों को एक दूसरे के घर भेजना चाहिए। 

इस अवसर पर शिल्पा परुथी ने कहा कि दिन प्रतिदिन रिश्तेदार शब्द खत्म होता जा रहा है।  आपसी ईर्ष्या  की भावना इतनी बढ़ चुकी है कि  रिश्तेदार एक दूसरे को देख कर खुश नहीं हैं।  इसका एकमात्र कारण है एक दूसरे के घर ना जाना।  इस मौके पर बच्चों ने पीसीसी एकेडमी के निदेशक राजीव परुथी का तहे दिल से धन्यवाद किया।  इस मौके पर इस मौके पर संजना धमीजा, पलक, तनु, परी मेहता, अनुष्का आदि मौजूद रहे। 

Comments