महिलाएं पोषण आहार का रखें ध्यान : प्रवीन कुमारी
BOL PANIPAT ,1 अप्रैल। महिलाओं के ऊपर पूरे परिवार का खाना बनाने की जिम्मेदारी होती है। वह पोषण आहार का ध्यान रखें। यह बात महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीन कुमारी ने कही।

उन्होंने कहा कि पोषण पखवाड़े के तहत जिलाभर के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में जागरूकता कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। जिनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायकों के साथ क्षेत्र की महिलाओं को भी शामिल किया जा रहा है। कार्यक्रम में बच्चों का वजन व ऊंचाई जांची जा रही है । इसी के साथ-साथ स्वास्थय चेकअप शिविर व पोषण आहार बारे गोष्ठी व पकवान प्रतियोगिता कराई जा रही है।

Comments