पीकेजी कॉलेज में किया प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
BOL PANIPAT : पीकेजी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मडलौदा, पानीपत में बुधवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। नीरज कुमार की अध्यक्षता में इस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस ड्राइव में गुरुग्राम की शोपर्टी कंपनी ने भाग लिया और जूम ऐप के माध्यम से सभी छात्रों का साक्षात्कार लिया। कंपनी ने 36 छात्रों में से कुल 8 छात्रों को जॉब के लिए उपयुक्त पाया। चेयरमैन गौरव जैन और डायरेक्टर डा. डीके राजोरिया ने सभी चुने हुए छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया की पीकेजी कॉलेज बेरोजगारी मिटने में अहम भूमिका निभा रहा है इसीलिए हर सप्ताह कॉलेज द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता है ताकि कोई भी योग्य छात्र नौकरी से वंचित न रहे।

Comments