अब तक जिला में स्थापित किए गए 12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में 35510 मीट्रिक टन गेहूं की आवक
BOL PANIPAT , 12 अप्रैल। रबी फसल खरीद अभियान 2023 के तहत जिला की विभिन्न मण्डियों में गेहूं की आवक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब तक जिला में स्थापित किए गए 12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में 35510 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है तथा विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा मंडियों में आए हुए समूचे गेंहू की खरीद की जा रही है और सरकार की ओर से इस सीजन के लिए गेंहू की खरीद निर्धारित मूल्य 2125 रूपये प्रति किवंटल पर की जा रही है।
डीएफएससी आदित्य कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस मंगलवार सांय इस कुल आवक में से बबैल केन्द्र पर 673 मीट्रिक टन, बाबरपुर खरीद केन्द्र पर 6144 मीट्रिक टन, बापौली खरीद केन्द्र पर 2732, छिछड़ाना केन्द्र पर शून्य मीट्रिक टन, इसराना खरीद केन्द्र पर 4995 मीट्रिक टन, मडलौडा खरीद केन्द्र पर 2346 मीट्रिक टन, नौल्था खरीद केन्द्र पर शून्य, पानीपत खरीद केन्द्र पर 5903 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसी प्रकार समालखा मण्डी में 11657 मीट्रिक टन गेंहू, सनौली में 1060 मीट्रिक टन, उरलाना व अहर में शून्य मीट्रिक टन गेंहू की आवक हुई है और सम्बंधित खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं की नियमित रूप से खरीददारी की गई है।
आदित्य कौशिक ने बताया कि गेहूूं की खरीद सुचारू रूप से करवाने के लिए सभी अनाज मण्डियों व खरीद केन्द्रों पर नोडल अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को मण्डियों से गेहूं के उठान के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments