Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


लूटी गई आई-20 कार बरामद कर रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को भेजा जेल. 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 12, 2023 Tags: , , , , ,

12 अप्रैल 2023, थाना समालखा क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 पर गांव मच्छरौली के नजदीक 24 मार्च की साय करनाल निवासी महेश से गन पॉइंट पर कार लूटने के एक आरोपी को सोमवार देर साय एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने पट्टीकल्याणा महावटी मोड़ से गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान सन्नी पुत्र महेंद्र निवासी खेड़ी गुज्जर गन्नौर सोनीपत के रूप में हुई थी। आरोपी सन्नी के कब्जे से अवैध एक देसी पिस्तौल व 9 जिंदा कारतूस मौके पर बरामद हुए थे।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपी सन्नी ने फरीदाबाद निवासी अपने साथी आरोपी सुनार नाम के युवक के साथ मिलकर गन पॉइंट पर कार छीनने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था।

गहनता से पूछताछ करने व लूटी गई कार बरामद करने व वारदात में संलिप्त फरार इसके साथी आरोपी सुनार के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी सन्नी को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।

रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर लूटी गई आई-20 कार फरीदाबाद में बीपीटीपी गोल चक्कर के पास से बरामद कर पुलिस टीम ने रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी सन्नी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना समालखा में महेश शर्मा पुत्र गोपाल शर्मा निवासी इब्राहिम मंडी करनाल ने शिकायत देकर बताया था कि 24 मार्च को वह अपनी मैगना कार से घरौंडा शादी में आया था। वहा से समालखा में गांव माच्छरौली के पास गाबा ओवरसीज के नजदीक पत्नी से मिलने के लिए आया था। जीटी रोड की सर्विस लाईन पर पेट्रोल पंप के सामने गाड़ी को खड़ी कर पत्नी का इंतजार कर रहा था। तभी सामने से पानीपत की और से दो अज्ञात लड़के पैदल पैदल गाड़ी के पास आए और उन्होंने गाड़ी का शीशा खटखटाया। उसने दरवाजा खोला तो दोनों लड़कों ने पिस्तौल तान दी वह डर के मारे गाड़ी से नीचे उतर गया। दोनों आरोपी युवकों ने उसको गाड़ी में बैठा लिया और गन प्वाइंट पर मारपीट की। आरोपियों ने गन्नौर से पहले यूटर्न लेकर उसको उतार दिया और गाड़ी लूटकर फरार हो गए। महेश की शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। 

Comments