Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरी की दो बाइक बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 26, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 नवम्बर 2022, सीआईए टू पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को काबू कर आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की। आरोपियों की पहचान मनोवर मूल निवासी नंगला कैराना शामली यूपी हाल किरायेदार चुलकाना पानीपत के रूप में हुई।

पुछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी चोरीशुदा बाइक पर सवार हो बेचने के लिए शुक्रवार को ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। पुलिस टीम ने आरोपियों को बलजीत नगर नाका पर काबू कर लिया।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार की देर साय गश्त के दौरान सनौली रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर बबैल रोड की और से बलजीत नगर नाका होते हुए विद्यानंद कॉलोनी की तरफ जाएगा। युवक के पास बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत बलजीत नगर नाके पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद आरोपी युवक एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर बबैल रोड की तरफ आया। पुलिस टीम ने नाके पर बाइक सहित आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मनोवर पुत्र इमरान मूल निवासी नंगला शामली यूपी हाल किरायेदार चुलकाना पानीपत के रूप में बताई। पूछताछ में आरोपी ने उक्त बाइक करीब 20 दिन पहले मनमोहन नगर में एक घर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना किला में इंतजार निवासी मनमोहन नगर वार्ड नंबर 6 पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि बाइक चोरी की अन्य वारदातों बारे पूछताछ की तो आरोपी ने एक अन्य स्पलेंडर बाइक वर्ष 2018 में थाना किला क्षेत्र से चोरी करने बारे स्वीकारा। आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा स्पलेंडर बाइक गांव चुलकाना में आरोपी के किराये के कमरे से बरामद की गई। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना किला में संजीव निवासी घरोंडा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments