Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.पीजी महाविद्यालय में अंबेडकर जयंती मनाई गई ।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 14, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी.पीजी महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग, एनसीसी, एनएसएस एवं संस्कारशाला क्लब द्वारा कॉलेज प्रांगण में अंबेडकर जयंती मनाई गई । इस उपलक्ष्य में कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 14 अप्रैल का दिन देशभर में अंबेडकर जयंती के तौर पर मनाया जाता है । अंबेडकर भारत में दलितों व पिछड़े वर्गों के मसीहा थे इसीलिए लोग उन्हें बाबासाहेब कहकर बुलाते थे । बाबासाहेब ऐसे महान व्यक्ति थे जिन्होंने सब को आजादी और खुशी से जीना सिखाया । वह भारत में अपने समय के सबसे पढ़े लिखे लोगों में से एक थे विदेश से डॉक्टरेट की डिग्री लेने वाले वह पहले भारतीय थे । शारीरिक शिक्षा विभाग एवं एनसीसी के संयोजक लेफ्टिनेंट राजेश कुमार ने कहा कि बाबासाहेब ने भारत के संविधान निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाई जिसके चलते उन्हें संविधान का जनक भी कहा जाता है । एनएसएस के संयोजक डॉ जोगेश ने कहा कि अंबेडकर ऐसे धर्म को मानते थे जो स्वतंत्रता समानता और भाईचारा सिखाता है उनका मानना था कि जीवन लंबा होने की बजाय महान होना चाहिए । संस्कारशाला क्लब के संयोजक प्रोफेसर अश्विनी गुप्ता ने कहा कि अंबेडकर ने 1936 में लेबर पार्टी का गठन किया और उन्होंने दलितों पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए बहिष्कृत भारत नाम के पाक्षिक और साहित्यिक पत्र निकाले ।  इस अवसर पर डॉ. शशि प्रभा, डॉ. किरण मदान, डॉ. निधान सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार, प्रोफेसर पवन कुमार, प्रोफेसर विनय भारती, प्रोफेसर नीतू मनोचा और टिंकू कुमार उपस्थित रहे ।

Comments