Tuesday, April 21, 2026
Newspaper and Magzine


शहर में विकास कार्यों को लेकर मेयर ने डीसी के साथ की बैठक.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 17, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 17 अप्रैल। शहर में विकास कार्यों एवं कुछ समस्याओं के निवारण के लिए मेयर अवनीत कौर ने सोमवार को जिला सचिवालय में डीसी विरेन्द्र दहिया से बैठक की। इस दौरान   मेयर ने डीसी को सङको पर बेसहारा पशु, जीटी रोड स्थित फ्लाई ओवर पर कट सहित विभिन्न समस्याओं के बारे में डीसी को अवगत करवाया। इस उपरांत डीसी ने मेयर को आश्वस्त किया कि जल्द ही सबंधित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर सभी समस्याओं को दुरस्त किया जायेगा।
डीसी विरेन्द्र दहिया ने कहा कि फ्लाई ओवर पर सेक्टर 25 स्थित मलिक पेट्रोल पंप के पास और बरसत रोड के सामने कट खोलने बारे जल्द ही एनएचएआई के अधिकारियों से मीटिंग कर इस समस्या का समाधान किया जायेगा। इसी कड़ी में बेसहारा पशुओं के लिए जिले की गौशालाओ से सम्पर्क कर उनमें भेजा जायेगा।
मेयर अवनीत कौर ने उपायुक्त को आश्वस्त किया कि सभी पार्षद एक जुटता के साथ जिला प्रशासन के साथ मिलकर विकास कार्यो को आगे बढ़ाएंगे और आमजन की समस्याओं को दूर करेंगे।

Comments