Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


‘जल ही जीवन है’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at April 19, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : भारतीय महिला कल्याण समिति के तत्वाधान में राजकीय प्राईमरी विद्यालय, आठ मरला, पानीपत में ‘जल ही जीवन है’ विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला समिति द्वारा समय-2 पर जागरूकता के विभिन्न विषयों पर स्कूलों में जाकर आयोजन किया जाता है ताकि सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर चर्चा कर बच्चों में जागरूकता फैलायी जा सके।
समिति की अध्यक्षा निर्मल दत्त द्वारा समिति की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। डा. रानी रजनी द्वारा संस्कारों, अनुशासन, गुरू की महिमा, चरित्र निर्माण, देश व समाज से जुड़े विषयों पर बहुत ही सरल भाषा में बच्चों को बताया गया। समिति की सरंक्षिका बृजरानी शर्मा द्वारा अपने विचार रखे गये। सभी विद्यार्थियों ने बहुत ही शांत होकर पूरी बात सुनी और अनुशासन बनाये रखा।
तत्पश्चात सभी 300 विद्यार्थियों को डा. रानी रजनी एवं अन्य सदस्याओं के सहयोग से टिफिन भेंट किये गये। सदस्या सुदेश शर्मा द्वारा सभी बच्चों के लिए रिफ्रैशमेंट की व्यवस्था की गई। स्कूल के स्टाफ, विशेषकर मुखिया लाजवंती, का पूरा सहयोग रहा। वीना भाटिया, कमलेश अरोड़ा एवं अंजु सैनी पूरे आयोजन में उपस्थित रहीं।

Comments