Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


वृद्धाश्रम में पहुंची भारतीय महिला कल्याण समिति की सदस्याएं.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at November 28, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : भारतीय महिला कल्याण समिति की सदस्याएं ‘जन सेवा संस्था’ द्वारा संचालित सौदापुर खुखराना रोड पर स्थित वृद्धाश्रम में वहां रहने वाले सदस्यों से मुलाकात करने और कुछ समय उनके साथ व्यतीत करने के लिए पहुंची। इस वृद्धाश्रम के बारे में वहां की व्यवस्था एवं प्रबंधन के बारे में सभी के जुबानी प्रशंसा सुनी हुई थी। वहां पहुंचकर सभी सदस्याएं बहुत प्रसन्न व आनन्दित हुई। साफ-सुथरा प्रांगण, साफ-सुथरी रसोई एवं उसमें सफाई से बना भोजन। एक पंगत में सभी मैम्बर्स बैठ गये। प्रेम से उनको भोजन परोसा गया। समिति की सदस्याओं ने भी भोजन परोसने में सहायता की। उनसे बातचीत की, उनकी परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया।
     इस वृद्धाश्रम की स्थापना रोहतक के स्वामी श्री परमानन्द महाराज जी की प्रेरणा से संभव हुई। वृद्धाश्रम के सचिव राकेश तायल के द्वारा जानकारी दी गई कि आरंभ में 104 समाज के दानी सज्जनों द्वारा आर्थिक रूप से एवं भवन-निर्माण की सामग्री देकर तथा जमीन दान करके मदद की गई। तभी यह सब संभव हो पाया। उन्होंने बताया कि इस आश्रम में 250 मैम्बर्स, 25 वर्ष से 70 वर्ष के आयु वर्ग तक, इसमें निवास कर रहे हैं। कुछ को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हैं। एक डाक्टर इनकी सेवा के लिए सदैव उपलब्ध रहता है। अन्य डाक्टरों को भी बुलाकर समय-2 पर चैक-अप करवाया जाता है तथा उचित ईलाज की व्यवस्था की जाती है। आवश्यकता पड़ने पर रोहतक पी.जी.आई. में भी ईलाज करवाया जाता है। राम निवास गुप्ता से भी मुलाकात हई। सतीश गोयल भी तन-मन-धन से सेवा में लिप्त हैं। ऐसे निस्वार्थ सेवाभावी व्यक्तियों से हमें बहुत प्रेरणा मिली। समाज में ऐसे कार्यों की अत्यंत आवश्यकता है। धन्य है ऐसे लोग। सभी सदस्याएं भरे मन से यह सोचती हुई वापिस आई कि क्या हो गया है हमारी परिवार व्यवस्था को? क्यों हमारा समाज इतना निष्ठुर हो गया है? कहां गई हमारी संस्कृति? कभी हम यह सब बैठकर सोचेंगे क्या?
     समिति द्वारा एक छोटी सी राशि मात्र ग्यारह हजार रू. सहयोग हेतु ‘जन सेवा संस्था’ को दी गई। समिति की सदस्याएं बृजरानी, उषा गुप्ता, कमलेश अरोड़ा, रश्मि सिंगला, वीना भाटिया, मंजु वर्मा, नीतू, किरण मखीजा, प्रभा जैन एवं अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Comments