Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के नव सुसज्जित प्रशासनिक भवन के उदघाटन के अवसर पर ‘महामाया माँ बाला सुंदरी जी’ की चौंकी का पावन आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 21, 2023 Tags: , , , ,

माँ बाला सुंदरी शक्ति पीठ के मुख्य पुजारी बिट्टू भगत जी ने विधिपूर्वकपूर्ण कर्मकाण्ड के अनुसार संपन्न कराया भगवती स्तुति का अनुष्ठान

सच्चेऔरपवित्र मन की मनोकामना को सैदव पूर्ण करती हैमाँ बाला सुंदरी- बिट्टू भगत जी 

समर्पित भक्तों का रक्षा कवच है माताबाला सुंदरी- बिट्टू भगत जी

दिल्ली से पधारे माता स्तुति गायक ज्ञान पंकज और चैन सिंह चंचल ने माँ की भेंटों से बांधा समां

माँ के प्रकाश से जगमग है सारा संसार, माँ सात्विक और सकारात्मक दिशा की है प्रचंड उर्जा शक्ति- रोशन लाल मित्तल 

निवेदक रोशन लाल मित्तल, प्रधान अनूप कुमार और सचिव दिनेश गोयल एसडी एजुकेशन सोसाइटी (रजि.) पानीपत की देख-रेख और माता रानी की असीम अनुकम्पा में हुआ आयोजन

     BOL PANIPAT :21 अप्रैल 2023, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के नव सुसज्जित प्रशासनिक भवन के उदघाटन के अवसर पर महामाया माँ बाला सुंदरी जी की चौंकी का पावन आयोजन किया गया. निवेदक रोशन लाल मित्तल, प्रधान अनूप कुमार और सचिव दिनेश गोयल एसडी एजुकेशन सोसाइटी (रजि.) पानीपत की देख-रेख और माता रानी की असीम अनुकम्पा में इस भव्य आयोजन और भंडारे का आयोजन हुआ.महामाया के आशीर्वाद के साथ माँ बाला सुंदरी शक्ति पीठ के मुख्य पुजारीबिट्टू भगत जी ने कार्यक्रम में पधार कर माँबाला सुंदरी जी कापावन आशीर्वाद सभी भक्तों और उपस्थित स्टाफ सदस्यों को अर्पित किया और माता भगवती का स्तुति अनुष्ठान संपन्न करवाया. इस अवसर पर गन्नौर से पधारेगायक चैन सिंह चंचल औरदिल्ली से गायक ज्ञान पंकज ने अपनी मधुर और भक्ति में सराबोरमधुरआवाज़ में माँ बाला सुंदरी जी की स्तुति में भेंटे गाकर समां बाँध दिया और पूरेमाहौल को भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम में एसडी एजुकेशन सोसाइटी (रजि.) पानीपत के पदाधिकारियों और एसडी पीजी कॉलेज प्रधान पवन गोयल, महासचिव तुलसी सिंगला,उप-प्रधान मनोज सिंगला और कोषाध्यक्ष विकुल बिंदल ने शिरकत माता को ह्रदय सेयाद किया. उन्होनेंप्रत्येक इंसान के जीवन को सुखद एवंखुशहाल बनानेऔरएसडी एजुकेशन सोसाइटी (रजि.) पानीपत के प्रत्येक संस्थान पर अपनी असीम कृपा और अनुकम्पा बनाए रखने की मंगलकामना भीकी.

माता की चौंकी में एसडी वीएम हुडा चेयरमैन सतीश चंद्रा,सचिव नरेश गोयल,एसडी वीएम सिटी चेयरमैन रघुनन्दन गुप्ता, एसडी इंटरनेशनल स्कूल चेयरमैन पवन गर्ग, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रधान फ़क़ीर चंद, मैनेजरप्रमोद बंसल, एमएएसडी चेयरमैन विनोद कुमार गुप्ता, एपीट एसडी इंडिया चेयरमैन उमेश अग्रवाल, एसडी एजुकेशन सोसाइटी उप-प्रधान रोहित गर्ग, सह-सचिव सुरेन्द्र कुमार, ऑडिटर निशांत गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों ने उपस्थित होकर माँका आशीर्वाद प्राप्त किया.    

विदित रहे कि एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के नव सुसज्जित प्रशासनिक भवन का निर्माण गत एक वर्ष से जारी रहा और अब इस नवनिर्मित भवन में सभीप्रशासनिक सुविधाएं और विद्यार्थियों की सुविधा हेतू अत्याधुनिक सेवाएं प्रदान की जायेगी. भवन के प्रवेश द्वार के बिल्कुल सामने माता सरस्वती की भव्य और सुन्दर मूर्ति भी स्थापित की गई है जिससे कॉलेज के छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों में ज्ञान का भाव निरंतर संचारित होता रहे. नए भवन में एसडी एजुकेशन सोसाइटी और कॉलेज के प्रशासनिक कार्यों से सम्बंधित कार्यालय निर्मित किये गए है.

मुख्य पुजारी बिट्टू भगत जी माँ बाला सुंदरी शक्ति पीठ ने विधिपूर्वकपूर्ण कर्मकाण्ड के अनुसार भगवती स्तुति का अनुष्ठान संपन्न करते हुए कहा कि जो व्यक्ति सच्चेऔर पवित्र मनसे माँ बाला सुंदरी को याद करता है माता उसकी मनोकामना को सैदव पूर्ण करती है. मुसीबत और कष्ट के समय समर्पित भक्तों का रक्षा कवच माँ बाला सुंदरी ही है. जो इसकी शरण में आया वह कभी निराश और खाली नहीं गया है.

रोशन लाल मित्तल ने कहा कि एसडी एजुकेशन सोसाइटी (रजि.) पानीपत और इसकी सभी शिक्षण संस्थाएं आधुनिकशिक्षा के साथ-साथ अपने छात्र-छात्राओं को सनातन संस्कार एवं संस्कृति युक्त शिक्षा में भी प्रशिक्षित करती है. हमारे युवा-युवतियों का चरित्र उच्च हो, हमारे युवा-युवतियां उर्जावान हो और वे पवित्रता से परिपूर्ण हो, ऐसी सभी संस्थानों की प्राथमिकता है. सभी संस्थाएं सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में बढ़-चढ़ कर भाग लेती है और प्रत्येक महत्वपूर्ण कार्य एवं उपलब्धि को परमात्मा का आशीर्वाद मानकर, धार्मिक-मांगलिक अनुष्ठान से संपन्न किया जाता है.

दिनेश गोयल सचिव ने कहा कि माँ बाला सुंदरी के भक्तजनों, जिनमें से अधिकतर पानीपत के भक्तजन है, ने माँ बाला सुंदरी के त्रिलोकपुर (हिमाचल प्रदेश) स्थित तीर्थ स्थल पर महाराजा अग्रसेन धर्मशाला का निर्माण करवाया है ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु वहां जाएँ और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.धर्मशाला में भोजन की भी व्यवस्था है और इससे अनेक राज्यों के भक्तो को अत्यधिक लाभ हुआ है. माता बाला सुंदरी इसी प्रकार से हर इंसान पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखें ऐसी उनकी कामना है.

पवन गोयल प्रधान ने कहा कि वैष्णो देवी के बालस्वरूप को ही बाला सुंदरी के नाम से जाना जाता है. माता बाला सुंदरी जी का भव्य मंदिर हिमाचलप्रदेशकी शिवालिक पर्वत श्रृंखला में 430 मीटर की उंचाई पर त्रिलोकपुर नामक गाँव में स्थित है. इस मंदिर को सिरमौर रियासत के तत्कालीन राजा प्रदीप प्रकाश ने बनवाया था.प्राकृतिकसौन्दर्य से भरपूर त्रिलोकपुर में भगवती जगदम्बा के बालासुन्दरी के अलावा ललिता देवी और त्रिभावनी रूपों के भी दर्शन होते है. चैत्र नवरात्रों के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता बाला सुंदरी जी के दर्शनों के लिए पहुँचते है. माताको संकट-बाधाओं से रक्षा करने के लिए भक्तों द्वारा याद किया जाता है.

इस अवसर पर माँ बाला सुंदरी की स्तुति में गाई गई भेंटों में प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा समेत सभी स्टाफ सदस्य रमे नजर आये और उन्होनें माता से सभी की भलाई और सुरक्षा की कामना की.माता बाला सुंदरी जी को जो कोई भी सच्चे ह्रदय से याद करता है उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है.

Comments