Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


‘उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019’ विषय पर राष्ट्रीय स्तर की “ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता” का  आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 2, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) महाविद्यालय, पानीपत  के मार्केटिंग मैनेजमेंट विभाग और लीगल लिटरेसी सेल के संयुक्त तत्वावधान में ‘उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019’ विषय पर एक भव्य राष्ट्रीय स्तर की “ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता” का  आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों लखनऊ ,चण्डीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि के स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) स्तर के लगभग 150 विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। यह सम्पूर्ण कार्यक्रम डॉ पूनम मदान एवं डॉ निधि मल्होत्रा के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । पंजीकरण प्रक्रिया भी सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई ,जिसमें प्रतिभागियों ने निर्धारित तिथि तक अपना पंजीकरण कराया प्रतियोगिता के संचालन के लिए तकनीकी व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े । प्रतियोगिता में कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs ) थे, , जिनमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का था । प्रतियोगिता के लिए 25 मिनट का समय निर्धारित किया गया ।प्रतियोगिता को पूर्णत:ऑनलाइन माध्यम से पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीक़े से संपन्न कराया गया।  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतवीर सिंह  ने इस आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है बल्कि विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी है । आज के युग में हर नागरिक एक उपभोक्ता है, इसलिए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम जैसे विषयों पर ऐसी प्रतियोगिताएँ युवाओं को समाज के प्रति ज़िम्मेदार और जागरूक बनाती हैं । डॉ पूनम मदान (विभागाध्यक्षा, मार्केटिंग मैनेजमेंट) नें कहा इस ऑनलाइन क्विज का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर उपभोक्ता अधिकारों की गहरी समझ विकसित करना था ।तकनीक के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी संख्या में जुड़ाव देखना सुखद रहा। डॉ निधि मल्होत्रा (सयोंजिका, क़ानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ) ने कहा कि उपभक्ताओं को अपने अधिकारों की जागरूकता होना आज के समय की अनिवार्य आवश्यकता है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को क़ानून की बारीकियों से परिचित कराने का प्रयास किया है ताकि वे भविष्य में एक सशक्त उपभोक्ता बन सके।”

प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं नक़द पुरस्कार प्रदान दिए गए। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे —

·      प्रथम स्थान: Sonu Mittal, I.B. (PG) College, Panipat (500/- रुपये नकद पुरस्कार)

·      द्वितीय स्थान: Amanat, KVA DAV College for Women, Karnal (300/- रुपये नकद पुरस्कार)

·      तृतीय स्थान: Gagandeep Kaur, SDS Govt. College for Women, Ratia (200/- रुपये नकद पुरस्कार)

कार्यक्रम को सफल बनाने में कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों का डॉ जोगेश, डॉ. भगवन्त , प्रो. खशबू, डॉ. पूनम गुप्ता, प्रो. विनय भारती, डॉ नीतू मनोचा, प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. करुणा और डॉ वसुन्धरा ने अहम योगदान दिया ।

Comments