Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


विधानसभा में 100 से अधिक स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन करेगी भाजपा.

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 22, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : समालखा 22 अप्रैल, प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 100 वाँ संस्करण पूरे राज्य की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 100-100 स्थानों पर कम से कम 100-100 लोगों के साथ सुनने का निर्णय पार्टी द्वारा लिया गया है। इसलिए पानीपत की चारों विधानसभा क्षेत्रों में भी  प्रत्येक विधान सभा में 100-100 स्थानों पर कम से 100  लोगों के साथ सुनना सुनिश्चित किया जाए। ये शब्द भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने चूलकाना धाम मण्डल की कार्यकारिणी कि बैठक करते हुए नारायणा गांव में पंचायत समिति चेयरमैन अंकुश चोपड़ा के निवास स्थान पर कहे।
डॉ अर्चना गुप्ता ने बैठक में कहा की प्रधानमंत्री मोदी  मन की बात  कार्यक्रम में समाज में हो रहे सकारात्मक नवाचारों  का जिक्र करते है। विभिन्न विधाओं,, प्रकल्पों तथा समाज में योगदान देने वाली हस्तियों का जिक्र करते है ।इन सबसे समाज के अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो इसलिए अधिक से अधिक लोगो इस कार्यक्रम  से जोड़ने का काम करे। विदित रहे इस बार प्रधानमंत्री मन की बात का शतकीय अर्थात 100 वा संस्करण होगा जो आगमी 30 अप्रैल की प्रसारित होगा।
डॉ अर्चना गुप्ता ने बैठक ने पन्ना प्रमुखों तथा पन्ना समितियों के गठन की प्रगति का ब्यौरा लिया तथा कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी निर्धारित करी।  बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुलदीप जांगड़ा ने की मंच का संचालन महामंत्री विकास छोकर तथा महेश शर्मा ने किया।बैठक में पहुंचने पर पुष्प गुच्छ देकर तथा माला पहनाकर स्वागत किया गया।बैठक की भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय छोकर तथा जिला मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा ने संबोधित किया।
आज की बैठक में भूषण नंबरदार को मंडल सचिव मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर ऋषिपाल रावल,। जिला मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा राम भतेरी रावल,पीताम्बर रावल, रवि कांत शर्मा, भूषण नंबरदार,सूरज मल  गोस्वामी, प्रेम ढींढार, पवन ढिंढार, विनोद सरपंच, राजेंद्र सरपंच, राकेश बैरागी,सतवंत सिंह, सुमित छोकर, मोहन बैंस,रजनीश प्रजापत, प्रहलाद बैरागी रोहतास देहरा, सतीश वत्स, विनोद छोकर एतबार चोपड़ा,अमित चोपड़ा, रोकी छोकर,मौजूद रहे।

Comments