हर घर तिरंगा अभियान हेतु सभी कार्यकर्ता अभी जुटे : अर्चना
BOL PANIPAT : 2 अगस्त, प्रशिक्षण से कार्यकर्त्ता का निर्माण होता है। हमारी पार्टी के शुरू से ही प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की परम्परा रही है। जिला पानीपत के शक्ति केंद्र प्रमुखों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 6 अगस्त को लगाया जा रहा है। जिसमे जिलेके सभी शक्ति केंद्र प्रमुख का उपस्थित होना अनिवार्य है। ये बात प्रशिक्षण शिविर पानीपत प्रभारी अमरपाल राणा ने जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता के हुड्डा स्थित कार्यालय पर मण्डल पालक , मण्डल प्रभारी व मण्डल अध्यक्षों की एक बैठक लेते हुऐ कही। अमर पाल राणा ने कहा की शक्ति केंद्र प्रमुखों को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया जाएगा ताकि वो पूरी दक्षता से संगठन का काम कर सके। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ज़िला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने कहा की सभी शक्ति केन्द्र प्रमुख उपस्थित अवश्य रहेंगे। शिविर में चार सत्र होंगे जिसमे हर सत्र का अलग वक्ता होगा सभी अलग अलग विषय पर व्याख्यान देंगे।
डा अर्चना ने कहा की हर घर तिरंगा अभियान में कार्यकर्त्ता अभी जुट जाएं। हर घर तिरंगा अभियान के मंडल संयोजक, सह संयोजक व आई टी प्रमुख अभी से अपने दायित्व पर काम शुरू करे। डा अर्चना ने कहा की आज़ादी के अमृतमहोतस्व में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है ये हमारे शीर्ष नेतृत्व की देश भक्ति व तिरंगे के सम्मान को दर्शाता है। इसलिए हम भी देश वीर सपूतों के सम्मान में व देश प्रेम के प्यार की अभिव्यक्ति के लिए हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जाएं।साथ तिरंगे के सम्मान में अपने सोशल मीडिया पर तिरंगा कि डी पी लगाएं। बैठक को तिरंगा अभियान के जिला संयोजक गजेंद्र सलूजा ने भी सम्बोधित किया। बैठक मुख्य रूप से रविन्द्र भाटिया,गजेंद्र सलूजा,लोकेश नांगरु, मेघराज गुप्ता,दुष्यंत भट्ट,ऋषिपाल रावल,राजबीर आर्य,अशोक कटारिया, सुलेख डिडवाड़ा,सुनीता गोयल,इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments